न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पांच महीने के निचले स्तर 4.31 प्रतिशत पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

भारत में महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए खुशखबरी है। जनवरी में खुदरा महंगाई दर गिरकर पांच महीने के निचले स्तर 4.31 प्रतिशत पर पहुंच गई है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 6:24:03

पांच महीने के निचले स्तर 4.31 प्रतिशत पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

नई दिल्ली । भारत में महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए खुशखबरी है। जनवरी में खुदरा महंगाई दर गिरकर पांच महीने के निचले स्तर 4.31 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इससे पहले दिसंबर में यह 5.22 प्रतिशत पर थी। यह जानकारी सरकार द्वारा बुधवार को जारी किए गए डेटा में दी गई। महंगाई में कमी ऐसे समय पर आई है जब बीते हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से रेपो रेट को 25 आधार अंक या 0.25 प्रतिशत की कमी करके 6.25 प्रतिशत कर दिया गया है।

महंगाई में गिरावट की वजह खाद्य उत्पादों की कीमतों में कमी होना है। जनवरी में खाद्य महंगाई दर 6.02 प्रतिशत रही है। यह दिसंबर में 8.39 प्रतिशत थी। यह खाद्य महंगाई दर का अगस्त, 2024 के बाद सबसे निचला स्तर है। बीते महीने खाद्य महंगाई दर ग्रामीण इलाकों में 6.31 प्रतिशत और शहरी इलाकों में 5.53 प्रतिशत रही है।

ग्रामीण इलाकों में समग्र महंगाई दर जनवरी में 4.64 प्रतिशत रही है, जो कि दिसंबर में 5.76 प्रतिशत पर थी। वहीं, शहरी इलाकों में समग्र महंगाई दर बीते महीने 3.87 प्रतिशत रही है, जो कि दिसंबर में 4.58 प्रतिशत पर थी।

हाउसिंग महंगाई दर जनवरी 2025 में 2.76 प्रतिशत रही है, जो कि दिसंबर में 2.71 प्रतिशत थी।

सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, "जनवरी महीने के दौरान सकल महंगाई दर और खाद्य महंगाई दर में मजबूत गिरावट का मुख्य कारण सब्जियों, अंडा, दालें, अनाज, शिक्षा, कपड़े और स्वास्थ्य महंगाई दर में गिरावट है।"

जनवरी में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले नारियल तेल की कीमत में 54.20 प्रतिशत, आलू के दाम में 49.61 प्रतिशत, नारियल की कीमत में 38.71 प्रतिशत, लहसुन की कीमत में 30.65 प्रतिशत और मटर (सब्जी ) की कीमत में 30.17 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।

वहीं, सालाना आधार पर जीरे की कीमत में -32.25 प्रतिशत, अदरक की कीमत में -30.92 प्रतिशत, सूखी मिर्च की कीमत में -11.27 प्रतिशत, बैंगन में -9.94 प्रतिशत और एलपीजी (वाहन को छोड़कर) की कीमत में -9.29 प्रतिशत की कमी आई है।

ईंधन और बिजली की कीमत में महंगाई दर जनवरी में -1.38 प्रतिशत रही है। दिसंबर 2024 में यह -1.33 प्रतिशत थी। यह दिखाता है कि ईंधन की कीमतों में कमी आ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब