न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Reet-2024: 27-28 फरवरी को 3 पारियों में होगी परीक्षा, प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में भी सेंटर

रीट-2024 का आयोजन अब एक दिन के बजाय दो दिन, 27 और 28 फरवरी को, तीन पारियों में किया जाएगा। परीक्षार्थियों की संख्या 14 लाख से अधिक होने के कारण इस बदलाव पर विचार किया गया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 8:45:43

Reet-2024:  27-28 फरवरी को 3 पारियों में होगी परीक्षा, प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में भी सेंटर

रीट-2024 का आयोजन अब एक दिन के बजाय दो दिन, 27 और 28 फरवरी को, तीन पारियों में किया जाएगा। परीक्षार्थियों की संख्या 14 लाख से अधिक होने के कारण इस बदलाव पर विचार किया गया है। हालांकि, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इन तिथियों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है।

बोर्ड के सचिव और समन्वयक कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा कि इस मामले में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन इस पर गंभीरता से विचार हो रहा है। परीक्षा केंद्रों की जानकारी पहले ही आ चुकी है, जिससे यह लगभग तय माना जा रहा है। जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

रीट का यह रहेगा टाइम टेबल

27 फरवरी-प्रथम पारीः सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30
27 फरवरी-द्वितीय पारीः दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे:
28 फरवरी-प्रथम पारीः सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे

14 लाख से ज्यादा आवेदन

लेवल वन के लिए 3,46,009
लेवल 2 के लिए 9,66,738
दोनों लेवल में 1,14,501

शिक्षा विभाग के अनुसार, 21 जनवरी को स्कूल शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में हुई रीट-2024 की समीक्षा मीटिंग में परीक्षा केंद्रों और वहां बैठाए जाने वाले अभ्यर्थियों के बारे में चर्चा की गई। इस बैठक में यह पाया गया कि परीक्षार्थियों की संख्या अत्यधिक होने के कारण जिलों में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में केंद्रों की संख्या कम पड़ रही थी। इसलिए, निर्णय लिया गया कि प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। यह कदम 2022 में भी उठाया गया था। इस फैसले के लिए 41 जिला कलेक्टर्स को पत्र भेजा गया है। साथ ही, प्रत्येक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में परीक्षा संचालन समिति का गठन किया गया है।

शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में यह भी तय किया गया कि प्रश्न पत्र बॉक्स, प्रश्न पत्र पुस्तिकाएं और ओएमआर शीट के रंग अलग-अलग होंगे, ताकि प्रश्न पत्र बॉक्स को रखने, खोलने और वितरण में कोई गलती न हो। इसके अलावा, जिला कोषालय से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्रों को भेजने की प्रक्रिया की टाइम स्टेम्पिंग वीडियोग्राफी द्वारा की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के लिए 4 पुलिसकर्मी तैनात होंगे, जिनमें 2 महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट