न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RBSE ने जारी किया 12th कला, विज्ञान और वाणिज्य का परीक्षा परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी

सचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं में 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वरिष्ठ उपाध्याय में 3671 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 May 2024 2:52:29

RBSE ने जारी किया 12th कला, विज्ञान और वाणिज्य का परीक्षा परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कला, विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे सोमवार को दोपहर 12.15 बजे जारी कर दिए गए। सचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं में 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वरिष्ठ उपाध्याय में 3671 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेशचंद्र शर्मा ने तीनों परिणाम एक साथ जारी किए। कोरोना के बाद यह दूसरा मौका है तब तीनों संकाय का परिणाम एक साथ जारी किया गया है।

12वीं कक्षा के कला, विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय के नतीजों का डायरेक्ट लिंक आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो गया। छात्र वेबसाइट या एसएमएस के माध्यम से अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। पिछले साल 2023 में 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 18 मई की रात 8:00 बजे घोषित किया गया था। कॉमर्स रिजल्ट का 96.60 प्रतिशत और साइंस का रिजल्ट 95.65 प्रतिशत रहा था। पिछले साल आर्ट्स का रिजल्ट 92.32 प्रतिशत रहा था। कोरोना संक्रमण के बाद बोर्ड ने दूसरी बार तीनों परिणाम साथ जारी किया है। अब तक बोर्ड विज्ञान-वाणिज्य के नतीजे एक साथ और कला वर्ग का नतीजा अलग जारी करता रहा है।

तीनों ही संकाय में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा है। विज्ञान संकाय की बात करें तो 279911 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें परीक्षा में 277375 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें लड़कों का पास प्रतिशत 97.08% है तो लड़कियों का पास प्रतिशत 98.90 है।

वाणिज्य संकाय की बात की जाए, इसमें 29387 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जबकि 29030 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 98.66 है, तो लड़कियों का पास प्रतिशत 99.51 रहा।

ठीक ऐसा ही कला संकाय में भी रहा। कला संकाय में 719743 ने पंजीकरण किया था। इसमें से परीक्षा में 75415 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कला संकाय में 95.80% लड़के पास हुए। तो 97.86% लड़कियां पास हुईं।

तीनों ही संकाय में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है। बता दें कि 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बोर्ड प्रशासन ने परिणाम जारी किया था। उनके साथ बोर्ड सचिव भी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट