न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : मदन राठौड़ के छुट्‌टा सांड पर रविन्द्र सिंह भाटी ने दी प्रतिक्रिया, कहा मुझे मेरे परिवार ने. . .

उन्होंने भाटी की तुलना छुट्टा सांड से कर दी थी। जिसके बाद अब भाटी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘मेरे परिवार ने मुझे सिखाया है कि बड़ों का आदर-सम्मान करो, मैं यही करता हूं और करता रहूंगा।’

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Jan 2025 6:01:12

राजस्थान : मदन राठौड़ के छुट्‌टा सांड पर रविन्द्र सिंह भाटी ने दी प्रतिक्रिया, कहा मुझे मेरे परिवार ने. . .

बाड़ूमेर। राजस्थान की शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने निशाना साधा था। उन्होंने भाटी की तुलना छुट्टा सांड से कर दी थी। जिसके बाद अब भाटी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘मेरे परिवार ने मुझे सिखाया है कि बड़ों का आदर-सम्मान करो, मैं यही करता हूं और करता रहूंगा।’

बता दें कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया के रविंद्र सिंह भाटी के सरकार विरोधी होने के सवाल पर कहा था कि ‘वो करेगा ना, फ्री है, विरोध में है, छुट्टा सांड होता है ना तो अब क्या करें कुछ भी करें।’

शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ने रविवार को मामला दर्ज करवाया है। फेडरेशन की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल को भेजी शिकायत के बाद डीजीपी के निर्देश पर शिव थाने में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच सीआईडी-सीबी को भेजी है।

रिपोर्ट में आरोप है कि विधायक की ओर से अक्षय उर्जा परियोजनाओं में 8500 करोड़ का निवेश अटकाने का काम किया जा रहा है।

रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा चुनाव में वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा को भारी मतों से हराया। जिसके बाद बाड़मेर सीट से लोकसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ा। जिसके परिणामस्वरूप त्रिकोणीय मुकाबले के चलते भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी चुनाव हार गए।

हालांकि भाजपा ने रविंद्र सिंह भाटी को विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ज्वॉइन करवाई थी। माना जाता है कि टिकट नहीं मिलने के चलते बागी होने का रास्ता अपनाया और आज भाजपा के लिए नासूर बने हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट