न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रतन टाटा को मिली जान से मारने की धमकी, होगा साइरस मिस्त्री जैसा हश्र

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले ने पुलिस से रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा, ऐसा न करने पर उसने चेतावनी दी कि उद्योग जगत के इस दिग्गज का हश्र टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री जैसा ही होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Dec 2023 09:14:47

रतन टाटा को मिली जान से मारने की धमकी, होगा साइरस मिस्त्री जैसा हश्र

मुम्बई। देश के दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने ढूंढ लिया है। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि गुमनाम कॉल करने वाला शख्स सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले ने पुलिस से रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा, ऐसा न करने पर उसने चेतावनी दी कि उद्योग जगत के इस दिग्गज का हश्र टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री जैसा ही होगा।

बता दें, साइरस मिस्त्री की 4 सितंबर, 2022 को एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। कॉल मिलते ही मुंबई पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई और एक विशेष टीम को रतन टाटा की निजी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि दूसरी टीम को कॉल करने वाले के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा गया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने तकनीकी सहायता और एक दूरसंचार सेवा प्रदाता की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाया।

पुलिस ने बताया कि धमकी भरा कॉल करने वाले की लोकेशन कर्नाटक में पाई गई। वह पुणे का रहने वाला था। घटना के बाद जैसे ही पुलिस पुणे स्थित उसके आवास पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि फोन करने वाला पिछले पांच दिनों से लापता था और उसकी पत्नी ने शहर के भोसरी पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। कॉल करने वाले के परिजनों से पूछताछ करने के बाद अधिकारियों को पता चला कि वह सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है और जिस फोन से उसने कॉल किया था, उसे बिना बताए किसी के घर से ले लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन करके रतन टाटा को धमकी दी थी। अधिकारी ने कहा कि चूंकि फोन करने वाला व्यक्ति सिजोफ्रेनिया से जूझ रहा था, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने का फैसला किया।

रतन टाटा को धमकी देने वाला MBA डिग्री होल्डर

पुलिस अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद बताया है कि फोन करने वाले ने फाइनेंस में MBA किया है और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है। बता दें, देश के दिग्गज कारोबारियों को धमकी देने का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले हाल ही में एशिया के सबसे अमीर शख्स और Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भी ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?

ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप

यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा

Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'

Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक

‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान

Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे

गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब

IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप

कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट

8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज