न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुंछ में राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता, पकड़ा हथियारों का बड़ा जखीरा

आरआर और एसओजी की संयुक्त टीम ने पुंछ जिले के सेरी ख्वाजा गांव के एक ओवर ग्राउंड वर्कर गुलाम मोहम्मद के घर से एक पाकिस्तानी पिस्तौल समते दो पिस्तौल और मैगजीन बरामद किया है। वहीं आज राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ करते हुए सेना के 5 जवान शहीद हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 10:06:22

पुंछ में राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता, पकड़ा हथियारों का बड़ा जखीरा

पुंछ। पिछले कुछ दिनों से जम्मू में आतंकी साजिश तेज हो गई है। राजौरी में बीते तीन दिनों में तीन आतंकी मारे गए हैं, वहीं किश्ववाड़ पनबिजली घर के पास ढाई किलो विस्फोटक मिला है। इसी कड़ी में गुरुवार को राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी की टीम ने पूंछ इलाके में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आरआर और एसओजी की संयुक्त टीम ने पुंछ जिले के सेरी ख्वाजा गांव के एक ओवर ग्राउंड वर्कर गुलाम मोहम्मद के घर से एक पाकिस्तानी पिस्तौल समते दो पिस्तौल और मैगजीन बरामद किया है। वहीं आज राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ करते हुए सेना के 5 जवान शहीद हो गए।

पलांवाला सेना ने बरामद किया हथियारों का जखीरा

इससे पहले गुरुवार को ही नियंत्रण रेखा के पास से भारतीय सेना और जम्मू पुलिस की संयुक्त टीम ने पाकिस्तान से आए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इसके साथ ही पाकिस्तान की एक और आतंकी साजिश नाकाम हो गई है। जम्मू के अखनूर के पलांवाला में हुई इस बरामदगी में एक बैटरी लगी हुई आईईडी,एक पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, 38 गोलियां, नौ हथगोले मिले हैं। सभी हथियारों को जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही खौड़ा थाने में पुलिस ने कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पलांवाला क्षेत्र के साथ लगते मार्गों पर जांच बढ़ा दी गई है।

ड्रोन से गिराया था हथियार

आतंकी साजिश के लिए पाकिस्तान ने ड्रोन से हथियार भेजे थे। इसे पालांवाला के पास एक बॉक्स में गिराया गया था। इसे खोला गया तो इसमें यह सभी हथियार बरामद हुए। यह हथियार आतंकियों के हाथ आने पाता इससे पहले ही सुरक्षाबलों को सूचना मिल गई और फिर कार्रवाई में इन्हें बरामद कर लिया गया।

20 नवंबर को बरामद हुआ था आईईडी

बता दें कि जम्मू कश्मीर में सोमवार यानी 20 नवंबर को भारतीय सेना की 26 राष्ट्रीय राइफल ने जम्मू कश्मीर की दुलहस्ती पनबिजली घर के पास ढाई किलो आईईडी बरामद किया था। किश्तवाड़ जिले में आने वाला यह पन बिजलीघर बड़ी बिजली इकाई में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत