न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणथंभौर: घर के बाहर टहल रही महिला पर पैंथर ने किया हमला, ऐसे बची जान

रणथंभौर में एक चौंकाने वाली घटना में, एक पैंथर ने घर के बाहर टहल रही महिला पर हमला कर दिया। जानिए कैसे वह महिला बाल-बाल बची और रणथंभौर टाइगर रिजर्व के आसपास के आवासीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधि के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 3:39:16

रणथंभौर:  घर के बाहर टहल रही महिला पर पैंथर ने किया हमला, ऐसे बची जान

सवाई माधोपुर के प्रसिद्ध रणथंभौर टाइगर रिजर्व के आसपास के क्षेत्रों में टाइगर के मूवमेंट के बाद अब पैंथर भी आबादी क्षेत्र में आने लगे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ताजा घटना रणथंभौर से सटे फलौदी गांव की है, जहां सोमवार रात एक महिला पर पैंथर ने हमला कर दिया। महिला घर के बाहर टहल रही थी, लेकिन अचानक पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। महिला की किस्मत अच्छी रही, क्योंकि पैंथर महिला तक पहुंच पाता उससे पहले वह दीवार पर बंधे कपड़ों के तारों में उलझ गया, जिससे महिला की जान बच गई। हालांकि, पैंथर ने महिला के पास मौजूद एक कुत्ते को उठाकर ले गया। इसके बाद पैंथर मंगलवार सुबह फिर से गांव में आया और एक घर में घुस गया।

वन विभाग की फॉरेस्टर सुमन गुर्जर ने बताया कि फलौदी के एक घर में पैंथर के घुसने की सूचना मिली थी। सुमन ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पैंथर को घर में पाया। घर के अंदर पैंथर को देखकर वहां मौजूद परिवार के लोग घबराकर कमरे में छिप गए। हालांकि, पैंथर जिस कमरे में घुसा, वहां कोई नहीं था। इस स्थिति का फायदा उठाकर परिवार ने जैसे-तैसे घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी मदद के लिए आए और घर का दरवाजा बंद कर वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पैंथर को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया शुरू की। पैंथर को ट्रैंकुलाइज करने में वनकर्मियों को करीब डेढ़ घंटे की कठिन मेहनत करनी पड़ी क्योंकि पैंथर कमरे में छिपा हुआ था। अंत में सफलता मिली और पैंथर को ट्रैंकुलाइज करके रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद पैंथर को सुरक्षित रूप से रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?