न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Raksha Bandhan 2021: भाई-बहनों में सोने, चांदी की राखियों का बढ़ा क्रेज, दुकानदारों ने कहा - ब्रेसलेट के तौर पर भी पहनी जा सकती

महाराष्ट्र के नागपुर में सोने, चांदी और कीमती पत्थरों वाली राखियों का क्रेज देखा जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इन राखियों को ब्रेसलेट के तौर पर भी पहना जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Aug 2021 9:22:22

Raksha Bandhan 2021: भाई-बहनों में सोने, चांदी की राखियों का बढ़ा क्रेज, दुकानदारों ने कहा - ब्रेसलेट के तौर पर भी पहनी जा सकती

पूरी दुनिया में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रक्षाबन्धन का त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बांधती है, जिसे राखी कहते हैं। अब समय के साथ त्योहार मनाने के तरीके में भी बदलाव हुआ है। राखी ने रेशम के धागे से लेकर सोने के आभूषण तक का सफर तय कर लिया है। महाराष्ट्र के नागपुर में सोने, चांदी और कीमती पत्थरों वाली राखियों का क्रेज देखा जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इन राखियों को ब्रेसलेट के तौर पर भी पहना जा सकता है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, नागपुर स्थित आभूषणों की दुकानों में सोने, चांदी की कीमती राखियों की मांग में भारी इजाफा देखा जा रहा है। दुकानदार बता रहे हैं कि उन्हें इन कीमती राखियों पर ग्राहकों द्वारा अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। जूलर राजेश रोकड़े ने जानकारी दी, 'हम सोने, चांदी, मोती आदि से बनी राखियां लेकर आए हैं, जिन्हें हाथ में ब्रेसलेट के तौर पर भी पहना जा सकता है। हमे ग्राहकों से बढ़िया प्रतिक्रिया मिली हैं।'

गुजरात सरकार ने शुक्रवार को कहा कि रक्षाबंधन त्योहार के कारण 22 अगस्त को कोविड-19 टीकाकरण अभियान स्थगित रहेगा। एक बयान में उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि रविवार को एक दिन का विराम लेने का फैसला इसलिए किया गया ताकि टीकाकरण अभियान में शामिल महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन मना सकें। पटेल स्वास्थ्य विभाग का भी कार्यभार संभाल रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में रक्षाबंधन के मौके पर मेट्रो सेवाओं को सुबह जल्दी शुरू करने का फैसला लिया गया था। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को कहा कि रविवार को कई मार्गों (रूट) पर दिल्ली मेट्रो की सेवा रविवार तड़के शुरू हो जाएगी ताकि यात्रियों को रक्षाबंधन के अवसर पर सुविधा हो। सामान्य दिनों में रविवार को फेज-3 गलियारे पर मेट्रो सेवा की शुरुआत सुबह 8 बजे होती है। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, 'रक्षाबंधन के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाएं 22 अगस्त 2021 (रविवार) को पिंक लाइन पर सुबह 6:30 बजे और मैजेंटा लाइन पर सुबह 6 बजे शुरू होंगी।'

(भाषा)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत