न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'नुकसान नहीं झेल पाने वाला शेयर मार्केट में कभी मुनाफा नहीं कमा सकता', पढ़ें Rakesh Jhunjhunwala के 10 निवेश मंत्र

भारत के वॉरेन बफे (Indian Warren Buffett) के नाम से पहचाने जाने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का रविवार (14 अगस्त 2022) को 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Aug 2022 2:52:48

'नुकसान नहीं झेल पाने वाला शेयर मार्केट में कभी मुनाफा नहीं कमा सकता', पढ़ें Rakesh Jhunjhunwala के 10 निवेश मंत्र

भारत के वॉरेन बफे (Indian Warren Buffett) के नाम से पहचाने जाने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का रविवार (14 अगस्त 2022) को 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। उन्हें आज सुबह 6:45 बजे मिनट पर अस्पताल लाया गया था। झुनझुनवाला ने 5,000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर 46,000 करोड़ की संपत्ति जुटाई। राकेश झुनझुनवाला ने हमेशा भारतीय शेयर बाजार में भरोसा जताया और लोगों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं।

मार्केट और निवेश को लेकर उनके विचारों ने न जाने कितने ही निवेशकों को प्रेरणा दी। राकेश झुनझुनवाला कहते थे कि मार्केट एक औरत की तरह है जिसे कभी कोई डॉमिनेट नहीं कर सकता है। आज उनके निधन पर हम आपको उनके ऐसे ही 10 विचारों के बारे में बताएंगे जिनसे निवेश को लेकर संभवत: आपका नजरिया ही बदल जाए।

- मौसम, मौत, बाजार और महिलाओं को लेकर भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता। बाजार एक महिला की तरह है, हमेशा प्रभावशाली, रहस्यमय, अनिश्चित और अस्थिर। आप वास्तव में कभी भी एक महिला को डॉमिनेट नहीं कर सकते। ठीक इसी तरह आप बाजार पर हावी नहीं हो सकते हैं।
- हमेशा भेड़ चाल के खिलाफ जाएं। जब दूसरे बेच रहे हों तब खरीदें और जब दूसरे खरीद रहे हों तब बेचें।
अनुचित मूल्यांकन पर कभी भी निवेश न करें। उन कंपनियों के पीछे कभी न भागें जो सुर्खियों में हैं।
- आप जो कुछ भी कर सकते हैं या जिसका सपना देखते हैं, उसे शुरू करें। साहस में प्रतिभा, शक्ति और जादू होता है।
- जल्दबाजी में लिए गए फैसले से हमेशा भारी नुकसान होता है। किसी भी स्टॉक में पैसा लगाने से पहले अपना समय लें। भावुक होकर निवेश न करें।

- आप जुनून के बिना सफल नहीं होते।
- नुकसान के लिए तैयारी करें। नुकसान शेयर बाजार निवेशक के जीवन का हिस्सा है। नुकसान नहीं झेल पाने वाला शेयर मार्केट में कभी मुनाफा नहीं कमा सकता।
- ऐसी कंपनियों में निवेश करें जिनका प्रबंधन मजबूत हो।
- बाजार का सम्मान करें। बड़ी सोच रखें। क्या दांव लगाना है, कब नुकसान उठाना है इसे समझिए और जिम्मेदार बनें।
- जब अवसर आते हैं, तो वे प्रौद्योगिकी, विपणन, ब्रांड, मूल्य सुरक्षा, पूंजी आदि के माध्यम से आ सकते हैं। आपमें उन्हें पहचानने की क्षमता होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब