न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में बढ़ाया महिलाओं का आरक्षण, विरोध में सड़कों पर उतरे युवा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक निर्णय ने युवाओं को आक्रोशित करते हुए सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है। धौलपुर में व्यापक रूप से किए गए प्रदर्शन के बाद अब युवाओं ने बाड़मेर में सरकार के खिलाफ मोर्चो खोल दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 2:10:55

राजस्थान: थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में बढ़ाया महिलाओं का आरक्षण, विरोध में सड़कों पर उतरे युवा

बाड़मेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक निर्णय ने युवाओं को आक्रोशित करते हुए सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है। धौलपुर में व्यापक रूप से किए गए प्रदर्शन के बाद अब युवाओं ने बाड़मेर में सरकार के खिलाफ मोर्चो खोल दिया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले दिनों थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशन करने का फैसला कर इसमें संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। इसी का विरोध करते हुए युवाओं ने पहले धौलपुर में प्रदर्शन किया था और अब बाड़मेर में युवाओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आरक्षण बढ़ाने के विरोध में बाड़मेर के बेरोजगार युवा बुधवार को सड़कों पर उतर आए। युवाओं ने रैली निकालकर जिला कलक्ट्रेट पर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही जिला कलक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान बाड़मेर बेरोजगार युवा संघ के संयोजक देवराम ने कहा कि इस आरक्षण से पुरुष युवाओं का हक मारा जा रहा है। उन्होंने कहा- जब तक जातिगत जनगणना नहीं हो, तब तक आरक्षण में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया जाए।

दरअसल, पिछले दिनों सीएम भजनलाल शर्मा ने ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का फैसला कर इसमें संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। इस फैसले को लेकर सरकार का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। सीएम ने इस फैसले की घोषणा नई भर्ती से पहले की है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में ग्रेड थर्ड टीचर के करीब 27 हजार पद खाली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले बजट में भजनलाल सरकार इन पदों पर भर्ती की घोषणा कर सकती है। नई भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। जिससे अधिक महिलाएं भर्ती में चयनित हो सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि बाड़मेर से पहले धौलपुर में सरकार के इस निर्णय से नाराज युवाओं ने गांधी पार्क में बैठकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अर्द्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया। युवाओं ने बैठक करने के बाद जिला कलेक्टर कार्यालय तक आक्रोश रैली भी निकाली। जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। युवाओं ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने आरक्षण को यथावत नहीं रखा तो प्रदेश के युवा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट