न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने छोड़ा साथ, लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति ने खोला ऐसा राज...

राजस्थान से एक नया मामला सामने आया है। इसमें सरकारी नौकरी मिलते ही पत्नी ने अपने पति को छोड़ दिया। काफी इंतजार और समझाने के बाद जब पत्नी नहीं मानी तो परेशान पति ने खोला ऐसा राज कि रेलवे चौंक गया और महिलाकर्मी को निलम्बित कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 2:14:49

राजस्थान: सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने छोड़ा साथ, लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति ने खोला ऐसा राज...

कोटा। राजस्थान से एक नया मामला सामने आया है। इसमें सरकारी नौकरी मिलते ही पत्नी ने अपने पति को छोड़ दिया। काफी इंतजार और समझाने के बाद जब पत्नी नहीं मानी तो परेशान पति ने खोला ऐसा राज कि रेलवे चौंक गया और महिलाकर्मी को निलम्बित कर दिया।

राजस्थान में भर्तियों में पेपरलीक और धांधली के बाद अब रेलवे भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद कोटा रेल मंडल प्रशासन ने महिला कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। साथ ही, समूचे मामले की विस्तृत जांच करवाने का आदेश दिया है। महिला के पति ने ही पत्नी के फर्जी तरीके से डमी अभ्यर्थी बिठाकर नौकरी लगने की शिकायत की थी।

करौली जिले के नादौती तहसील के गांव रोंसी निवासी मनीष मीणा ने बुधवार को कोटा में पत्रकार वार्ता में बताया कि उसकी शादी 2022 में सवाईमाधोपुर निवासी सपना मीणा से हुई थी। मनीष ने आरोप लगाया कि 2019 में आरआरबी बोर्ड अजमेर से वर्ष 2019 में ग्रुप-डी की भर्ती निकली थी, जिसमें उसकी पत्नी सपना मीणा ने ऑनलाइन आवेदन किया था, आवेदन करते समय अभ्यर्थी ने फोटो, साइन और फिंगर मिक्सिंग करके लगाए थे। 2023 में रेलवे की परीक्षा हुई। इसमें सपना मीणा ने अपने रिश्तेदार, जो कि रेलवे का कर्मचारी है, से मिलीभगत कर 15 लाख रुपए में दूसरी लड़की का डमी कैंडिडेट के रूप में लिखित परीक्षा, वेरिफकेशन एवं मेडिकल करवाया।

इसके बाद उसकी पत्नी सपना मीणा सीधे 25 अप्रेल 2023 को ट्रेनिंग करने हरियाणा के सिरसा गई। ट्रेनिंग के बाद सपना ने बीकानेर में ज्वॉइनिंग दी, वहां से उसने म्युचल ट्रांसफर करवाकर 2024 में कोटा डिवीजन सीएनडब्ल्यू कंट्रोल कोटा में ट्रांसफर करवा लिया। मामले की शिकायत के बावजूद रेलवे इसे गंभीरता से नहीं ले रहा। सपना को बर्खास्त कर कड़ी कार्रवाई करने के बजाए केवल निलम्बन किया गया है।

फरियादी मनीष मीणा का आरोप है कि उसने अपनी खेती की जमीन गिरवी रखकर 15 लाख रुपए उधार लेकर पत्नी को नौकरी लगाया था, लेकिन नौकरी लगने के बाद पत्नी ने उसे छोड़ दिया। शुरुआत में उसके माता-पिता व उसने पत्नी को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और उसे बेरोजगार बताकर उसके साथ रहने से मना कर दिया। इसके बाद 2 साल से सपना पति से अलग रह रही है। सपना मीणा ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करवा दिया। इससे परेशान होकर पति ने मामले की शिकायत डीआरएम कार्यालय पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक और विजिलेंस और अदालत के माध्यम से भीमगंजमंडी थाने में मामला भी दर्ज करवाया है।

सीनियर डीसीएम, कोटा रेल मंडल सौरभ जैन, का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी सपना मीणा के परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाकर चयनित होने की उसके पति ने शिकायत की है। महिला बीकानेर से ट्रांसफर होकर कोटा आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक जांच के बाद महिला को निलम्बित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट