न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में स्कूल बंद

बुधवार को झुंझुनू, सीकर, अजमेर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां, कोटा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 1:11:31

राजस्थान: फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में स्कूल बंद

जयपुर। बुधवार को राज्य में राजधानी जयपुर सहित 17 जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक अलर्ट वाले जिलों में आज बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार रहेंगे।
बुधवार को झुंझुनू, सीकर, अजमेर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां, कोटा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

17 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 17 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर और दक्षिणी राजस्थान के बूंदी जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट वाले जिलों में झुंझुनू, सीकर, जयपुर, दौसा, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा, बारां और झालावाड़ शामिल हैं। गुरुवार 16 जनवरी को कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, अजमेर, बूंदी, बारां और उदयपुर शामिल हैं।

यहां बंद रहेंगे स्कूल

प्रदेश में फिर से बारिश और ओलावृष्टि से सर्दी बढ़ने पर कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किए हैं। कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। शीतलहर को देखते हुए खैरथल-तिजारा जिले में कलेक्टर किशोर कुमार ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से 5वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 15 और 16 जनवरी की छुट्टी घोषित की है। अजमेर में भी कलेक्टर लोकबंधु ने 15 और 16 जनवरी को प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए छुट्टी घोषित की है। वहीं, ब्यावर में कक्षा 8वीं तक 15 और 16 जनवरी को अवकाश रहेगा। नागौर में कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने 15 जनवरी को कक्षा 1 से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टी घोषित की है। जोधपुर में सभी स्टूडेंट्स के लिए 15 जनवरी और सवाई माधोपुर के स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाओं की 16 जनवरी तक छुट्टी की गई है। डूंगरपुर में कक्षा 1 से 8वीं तक 15 और 16 जनवरी का कलेक्टर ने अवकाश घोषित किया है।

उदयपुर में बदला स्कूलों का समय

उदयपुर कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने सर्दी के असर को देखते हुए उदयपुर जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। यह बदलाव 15 से 18 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। जिले में कक्षा एक से 8 तक के स्टूडेंट का स्कूल सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक रहेगा, जबकि 9 से 12वीं तक की कक्षा का समय 10 बजे से रखा है। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों के शिक्षकों का समय यथावत रहेगा। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा।

दो सप्ताह मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तेज सर्दी का दौर जारी रहने की संभावना जताई हैद्ध बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। वहीं, अगले दो सप्ताह तक सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान का अनुमान है। इस दौरान पारा सामान्य या उससे थोड़ा नीचे रहने के आसार हैं। वहीं, 22-23 जनवरी को हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिर्स्टबेंस आने की संभावना रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल