न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बदला मौसम, आज भी इन जिलों में बारिश के आसार

राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को राजधानी जयपुर समेत कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Mar 2021 8:21:54

 राजस्थान में बदला मौसम, आज भी इन जिलों में बारिश के आसार

राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को राजधानी जयपुर समेत कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया। गुरुवार को ही मौसम विभाग ने एक चेतावनी भी जारी की थी, जिसमें तेज हवाओं के साथ जयपुर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, अलवर, करौली, भरतपुर, धोलपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाडमेर, नागौर, कोटा व बूंदी में बारिश होने की उम्मीद जताई थी। मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी कुछ जिलों में सही साबित हुई। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही मौसम नरम था, जो शाम तक बूंदाबांदी से भीगता रहा। वहीं, शुक्रवार को भी प्रदेश के 10 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अगले सप्ताह भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। उसके असर के कारण अगले सप्ताह भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, मरुधरा में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसकी बानगी गुरुवार को राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिली। जयपुर और बीकानेर में जहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। करीब एक घंटे तक कई क्षेत्रों में रुक-रुककर बूंदाबांदी और कई बार तेज फुहारों के साथ वर्षा हुई। मुरलीधर व्यास कॉलोनी, जवाहर नगर, अंत्योदय नगर, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट सहित अनेक क्षेत्रों में बारिश हुई।

वहीं, जैसलमेर जिले में जोरदार ओलावृष्टि भी हुई। इससे किसानों को खासा नुकसान हुआ। अब शुक्रवार को भी प्रदेश के करीब 10 जिलों के मौसम में बदलाव हो सकते हैं। इससे इन जिलों में मेघ गर्जना के साथ तेज हवाएं चलने के अलावा हल्की बारिश होने की भी संभावनाएं हैं।

अजमेर में गुरुवार को दिनभर तेज धूप रही और गर्मी ने लोगों को परेशान रखा। शाम करीब चार बजे बाद ठंडी हवाएं चलने लगी और बादल छा गए। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से भी राहत मिली।

अलवर शहर में दाेपहर करीब 2:30 बजे माैसम बदलने से बादल छा गए। शाम काे बादलाें की गर्जना के साथ कुछ देर बूंदाबांदी हुई। इसके बाद धूलभरी हवा चलने के दाैरान कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। माैसम में आए बदलाव के कारण तीन घंटे में अलवर शहर के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आ गई। शाम 6 बजे तापमान 28 डिग्री पर आ गया, जबकि दाेपहर 3 बजे पारा 33 डिग्री था।

शुक्रवार को इन जिलों में होगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, अलवर, झुंझुनू, सीकर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, राजसमंद, बारां, भीलवाड़ा, और कोटा जिले में शुक्रवार को भी मौसम बदल सकता है। इन जिलों में मेघ गर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिम विक्षोभ के चलते प्रदेश के मौसम में हुए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

अगले हफ्ते फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह फिर से प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके कारण 22 मार्च के आसपास प्रदेश के कई जिलों में मेघ गर्जना के साथ तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती