न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: 26-27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में छाएंगे बादल, बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे, ठंड का प्रकोप रहेगा जारी

राजस्थान में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण 26 और 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बादल छाएंगे। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 25 Dec 2024 7:49:17

राजस्थान: 26-27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में छाएंगे बादल, बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे, ठंड का प्रकोप रहेगा जारी

राजस्थान में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण 26 और 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बादल छाएंगे। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जिलों में ओले भी गिरेंगे। राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से 26 और 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के 22 जिलों में कोहरा और दिन में हल्की धुंध-बादल छाने की संभावना है। हाल ही में हुई बारिश के बाद प्रदेश में ठंड और बढ़ गई है। बीकानेर, चूरू, माउंट आबू, गंगानगर जैसे जिलों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

दिनभर ठंड और सर्द हवाओं का असर

पिछले 24 घंटों में राजस्थान के सभी शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। डूंगरपुर में 24.9°C और चित्तौड़गढ़ में 24.2°C अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। बीकानेर में 19.4°C, चूरू में 18.4°C, और गंगानगर में 18.6°C दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 20.8°C रहा। राजस्थान के 9 शहरों में कल दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इनमें अलवर, पिलानी, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, नागौर, हनुमानगढ़, सिरोही और माउंट आबू शामिल हैं। यहां का तापमान 15°C से 19°C के बीच दर्ज हुआ।

माउंट आबू में सबसे कम तापमान

न्यूनतम तापमान की बात करें तो माउंट आबू में सबसे कम 3.8°C दर्ज किया गया। डूंगरपुर में तापमान 10°C गिरकर 5°C पर आ गया। बीकानेर में 8.4°C, गंगानगर में 7.7°C और सीकर में 8.5°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

26 और 27 दिसंबर को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 26 दिसंबर को अधिकांश जिलों और 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है। हनुमानगढ़, पाली और सिरोही को छोड़कर लगभग सभी जिलों में 26 दिसंबर को बारिश का प्रभाव रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट