न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के गांवों को मिलेगी बड़ी सौगात, मंत्री दिलावर ने साझा किया भजनलाल सरकार का प्लान

राजस्थान विधानसभा सत्र के अंतिम दिन, विधायक रामावतार बैरवा ने चाकसू क्षेत्र के गांवों में नालियों के निर्माण और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने भजनलाल सरकार के सफाई प्लान को साझा किया।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 5:28:37

राजस्थान के गांवों को मिलेगी बड़ी सौगात, मंत्री दिलावर ने साझा किया भजनलाल सरकार का प्लान

राजस्थान विधानसभा सत्र का आज, यानी सोमवार को, आखिरी दिन है। सत्र के इस अंतिम दिन, विधायक रामावतार बैरवा ने जयपुर जिले के चाकसू विधानसभा क्षेत्र के गांवों में नालियों के निर्माण को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से पूछा कि गांवों में नालियों में जमा हो रही गंदगी के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। इस पर मंत्री मदन दिलावर ने जवाब दिया और भजनलाल सरकार के प्लान को बताया। उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में कोई नाली गंदी नहीं रहेगी और सड़कों पर प्रतिदिन झाड़ू लगेगी।

गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर मंत्री दिलावर ने बताया कि राज्य सरकार नाली निर्माण और सफाई के लिए प्रत्येक पंचायत को 10 लाख रुपये देती है। यदि यह राशि कम पड़ती है, तो स्वच्छ भारत मिशन से अतिरिक्त राशि खर्च की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि सफाईकर्मियों को प्रतिदिन न्यूनतम 297 रुपये की मजदूरी दी जाती है। मंत्री ने बताया कि राज्य में पहली बार गांवों में नियमित रूप से सफाई हो रही है और सफाई व्यवस्था में अगर कोई कमी पाई जाती है, तो उसे सुधारने के प्रयास किए जाएंगे।

अप्रैल में विकास अधिकारी करेंगे हर गांव का निरीक्षण

विधानसभा में मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की कि अप्रैल माह में विकास अधिकारी से लेकर पंचायत राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गांवों का दौरा करेंगे और निरीक्षण करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी पंचायत नहीं बचने दी जाएगी, जहां निरीक्षण नहीं होगा। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार गांवों में स्वच्छता बनाए रखने और वहां के लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी