न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: 1 अप्रैल से बेरोजगारों को मिलेगा बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता, इस तरह करें आवेदन

राजस्थान के रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगार युवक और युवतियों को बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता 1 अप्रैल से मिलेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Mar 2021 9:32:02

राजस्थान: 1 अप्रैल से बेरोजगारों को मिलेगा बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता,  इस तरह करें आवेदन

राजस्थान के रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगार युवक और युवतियों को बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता 1 अप्रैल से मिलेगा। अब प्रदेश के बेरोजगार युवकों को प्रतिमाह 4 हजार रुपये और महिलाओं, दिव्यांग तथा ट्रांसजेंडर्स को 4 हजार 500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा।

बता दे, राजस्थान में राज्य सरकार की ओर से पूर्व में भी बेरोजगारों के लिये अक्षत योजना चलाई जा रही थी। इस अक्षत योजना में तब बेरोजगारी भत्ते के रूप में पुरुषों को 600 रुपये और महिलाओं को 750 रुपए दिए जा रहे थे। लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन होते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने योजना का नाम बदलकर बेरोजगारी भत्ता भी बढ़ा दिया था। उसमें पुरुषों को 3 हजार और महिलाओं, दिव्यांग तथा ट्रांसजेंडर्स को 3 हजार 500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा था। इस बार गहलोत सरकार ने एक बार फिर बेरोजगारी भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। हाल ही में 24 फरवरी को पेश किए गए बजट में इसमें बढ़ोतरी की गई है। अब बेरोजगार युवकों को 4 हजार रुपये और महिलाओं, दिव्यांग तथा ट्रांसजेंडर को 4 हजार 500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। प्रदेश के करीब 1.60 लाख बेरोजगारों युवक-युवतियों को इसका लाभ मिलेगा।

इस तरह करें आवेदन

- सर्वप्रथम आवेदक को इसके लिये Department of Skill, Employment की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद वेबसाइट पर आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा।

- इस होम पेज पर आपको मेनू बार पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको मेनू बार में से Job Seekers के सेक्शन में से आपको Apply for Unemployment Allowance का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

-ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको 'SSO ID', 'Password'और 'Captcha' दर्ज करके 'Login' के बटन पर क्लिक कर देना है। इससे आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

- इस पेज में आपको 'Employment Application' के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा।

- इस फॉर्म में आवेदक को अपनी व्यक्तिगत जानकारी का विवरण दर्ज करके 'Submit' के बटन पर क्लिक कर देना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती