न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में जारी रहेंगी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, 3 मई के बाद 15 दिन कर्फ्यू बढ़ाने की तैयारी

राजस्थान में कर्फ्यू लगने के बाद भी कोरोना संक्रमण में लगाम नहीं लग सकी है। कोरोना की इस रफ्तार को देखते हुए राजस्थान सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 15 दिनों तक और बढ़ाने पर विचार कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 1:09:02

राजस्थान में जारी रहेंगी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, 3 मई के बाद 15 दिन कर्फ्यू बढ़ाने की तैयारी

राजस्थान में कर्फ्यू लगने के बाद भी कोरोना संक्रमण में लगाम नहीं लग सकी है। कोरोना की इस रफ्तार को देखते हुए राजस्थान सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 15 दिनों तक और बढ़ाने पर विचार कर रही है। एक्सपर्ट ने 15 दिन के सख्त कर्फ्यू कम लॉकडाउन का सुझाव दिया है। राजस्थान के जाने-माने श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है- जिस तरह से कोरोना के केस आ रहे हैं, उस हिसाब से कर्फ्यू बढ़ाना ही होगा। इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। लोग भी अनुशासन में रहें और एक मूल मंत्र अपना लें- मास्क को वस्त्रों की तरह अपनाएं, जिस तरह हम पूरे समय वस्त्र पहने रहते हैं उसी तरह मास्क को अपनाना होगा।

राजस्थान में 3 मई तक मिनी लॉकडाउन है। 3 मई के बाद भी लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को कम से कम 15 दिन और बढ़ाने की तैयारी है। ऐसे में 18 मई तक मौजूदा लॉकडाउन जैसी पाबंदियां बढ़ना तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नियमित कोरोना समीक्षा बैठकों में कोर ग्रुप में शामिल अफसरों ने कर्फ्यू में लगी पाबंदियों की सख्ती से पालना करवाने पर जोर दिया है। केंद्र सरकार ने भी ज्यादा मामलों वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन का सुझाव दिया है। राजस्थान में 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। इसके बाद 18 अप्रैल को 19 अप्रैल से 3 मई तक पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाकर लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाईं। बीच में गाइडइलाइन में संशोधन कर पाबंदियों को और बढ़ाया गया।

राजस्थान में पहले वीकेंड कर्फ्यू से लेकर अब तक 12 दिन में ही रोजाना मिलने वाले कोरोना पॉजिटिव लगभग दोगुने हो गए हैं। एक्टिव केस 17 अप्रैल को 59 हजार 999 थे जो अब 1.63 लाख पार कर चुके हैं। राजस्थान में 17 अप्रैल से वीकेंड कर्फ्यू और 19 अप्रैल से नियमित कर्फ्यू कम लॉकडाउन लागू है। 17 अप्रैल को प्रदेश में 9046 कारोना पॉजिटिव आए थे और उस समय कुल 60 हजार एक्टिव केस थे। 28 अप्रैल को राजस्थान में 16 हजार 613 कोरोना केस आए और कुल एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 63 हजार 372 पहुंच गई। एक्टिव केस 12 दिन में दोगुने से ज्यादा हो चुके हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री हुए कोरोना संक्रमित

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। गहलोत ने गुरुवार को खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा, 'कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।'

इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को ही मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता गहलोत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल