न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan State Open School Result 2024: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा का रिजल्ट जारी, 32,030 में से केवल 14,168 बच्चे हुए पास

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) का रिजल्ट मंगलवार दोपहर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा जयपुर में जारी किया गया।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 21 Jan 2025 2:12:17

Rajasthan State Open School Result 2024: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा का रिजल्ट जारी, 32,030 में से केवल 14,168 बच्चे हुए पास

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) का रिजल्ट मंगलवार दोपहर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा जयपुर में जारी किया गया। इस वर्ष 32,000 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी, और अब वे ऑनलाइन अपनी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं, जहां छात्र अपने रोल नंबर से अपना परिणाम देख सकते हैं और उसकी एक कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा परिणाम: 10वीं में 43% और 12वीं में 44% पास

इस बार 12वीं की परीक्षा में 15,713 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से केवल 7,063 छात्र पास हो सके। वहीं, 10वीं की परीक्षा में 16,317 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से सिर्फ 7,105 छात्र पास हो पाए। इस प्रकार, 10वीं का पास प्रतिशत 43.54% और 12वीं का 44.95% रहा।

पहली बार ऑनलाइन असेसमेंट किया गया

यह पहली बार था जब बोर्ड ने परीक्षा मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन असेसमेंट प्रक्रिया अपनाई। इसके कारण, परिणाम तैयार करने में सिर्फ 15 दिन लगे, जबकि सामान्यत: इसमें 50 दिन लगते थे। कॉपियां स्कैन कर अपलोड की गईं और पहचान को छिपाने के लिए मास्किंग की गई, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया में समय की बचत हुई। सॉफ्टवेयर से नंबर कैलकुलेट किए गए, जिससे रिटोटलिंग की समस्या समाप्त हो गई, पारदर्शिता बढ़ी और खर्च में भी कमी आई।

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को किया सम्मानित

पिछली बार, बोर्ड ने स्ट्रीम-1 के कॉपियों के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को 5 लाख 44 हजार 950 रुपये का भुगतान किया था, लेकिन इस बार वह खर्च बचा है। इस बार राजस्थान के सभी जिलों के शिक्षकों को मौका मिला। 500 से अधिक कॉपी जांचने वाले 23 शिक्षकों को शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ऑनलाइन मूल्यांकन की प्रक्रिया में नवाचार के लिए शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि इससे न केवल विद्यार्थियों को पारदर्शिता मिलेगी, बल्कि शिक्षकों को भी सुविधा होगी और सरकार का धन भी बच सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट