न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: राज्य निर्वाचन आयोग ने किया पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग 14 फरवरी को

राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और श्रीगंगानगर में जिला प्रमुख के उपचुनाव 16 फरवरी को होंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 1:42:44

राजस्थान: राज्य निर्वाचन आयोग ने किया पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग 14 फरवरी को

जयपुर। राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और श्रीगंगानगर में जिला प्रमुख के उपचुनाव 16 फरवरी को होंगे। अब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा किए जाने के बाद पंचायती चुनाव का बिगुल इन क्षेत्रों में बज गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नलिनी कठोतिया ने बताया कि जिला प्रमुख के तीन, प्रधान के एक, उपप्रधान के एक, जिला परिषद् के 4 सदस्य, पंचायत समिति के 18 सदस्य, 20 सरपंच, 15 उपसरपंच और 143 पंचों के पदों पर उपचुनाव होगा। जिला परिषद् और पंचायत समिति सदस्यों के उपचुनाव की अधिसूचना 29 जनवरी को जारी होगी।

इसमें नामांकन भरने, 5 फरवरी तक फार्म छंटनी, 6 फरवरी को नाम वापसी, 14 फरवरी को मतदान और 15 फरवरी को मतगणना होगी। जिला प्रमुख, प्रधान और उपप्रधान के लिए 16-17 फरवरी को प्रक्रिया होगी। सरपंच और पंच के लिए 29 जनवरी को अधिसूचना जारी होकर 14 फरवरी को मतदान तथा मतगणना होगी। उपसरपंच का चुनाव 15 फरवरी को होगा।

भरतपुर में जगत सिंह के विधायक बन जाने और श्रीगंगानगर में कुलदीप इंदौरा के सांसद बन जाने के बाद से जिला प्रमुख के पद खाली हैं। भरतपुर के उज्जैन पंचायत समिति के प्रधान और उपप्रधान के लिए भी उपचुनाव होगा।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी से 3 फरवरी तक नामांकन होगा, 6 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 14 फरवरी को वोटिंग व 15 फरवरी को परिणाम घोषित होगा। जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 16 फरवरी, उपप्रधान के लिए चुनाव 17 फरवरी को चुनाव होंगे।

इसी तरह सरपंच और वार्ड पंच के लिए 29 जनवरी से 5 फरवरी तक नामांकन होगा। इनके लिए 14 फरवरी को वोटिंग होगी और उसी दिन रिजल्ट घोषित होंगे। उप सरपंच का चुनाव 15 फरवरी को होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका