न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर: घर के पास पेड़ से लटका मिला अग्निवीर जवान का शव, 2 दिन पहले ड्यूटी से लापता, पुलिस ने शुरू की जांच

राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के खादरा में एक अग्निवीर का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 5:24:23

सीकर: घर के पास पेड़ से लटका मिला अग्निवीर जवान का शव, 2 दिन पहले ड्यूटी से लापता, पुलिस ने शुरू की जांच

राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के खादरा में एक अग्निवीर का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अधिकारी राजेश कुमार डूडी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान खादरा की ढाणी डालू वाली निवासी संदीप कुमार सैनी के रूप में हुई, जो 9 महीने पहले अग्निवीर योजना के तहत सेना में शामिल हुआ था। बताया गया कि संदीप हाल ही में छुट्टी पर आया था, लेकिन दो दिन पहले वह ड्यूटी से गायब हो गया था।

हॉस्पिटल में धरने पर बैठे परिजन

शनिवार सुबह परिजनों को घर के पास पेड़ से लटका हुआ शव मिला, जिसकी सूचना आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद, परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, जवान को शहीद का दर्जा दिलाने, और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाने की मांगों को लेकर अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया।

बीकानेर महाजन रेंज में चल रही थी ट्रेनिंग

धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। मृतक संदीप के भाई, योगेश कुमार सैनी ने बताया कि संदीप 9 महीने पहले ही अग्निवीर योजना में शामिल हुआ था और अंबाला में ट्रेनिंग के बाद बीकानेर महाजन में अभ्यास कर रहा था। एक महीने पहले छुट्टी काटने के बाद 2 जनवरी को वह फिर ड्यूटी पर लौट गया।

योगेश कुमार ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि मामले की गहरी जांच होनी चाहिए। वहीं, मौके पर पहुंचे कॉमरेड गोपाल सैनी ने भी सवाल उठाया कि डिफेंस में आखिर ऐसा क्या दबाव था, जिससे अग्निवीर संदीप सैनी ने यह कदम उठाया। उन्होंने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस कर रही मामले की जांच

गोपाल सैनी ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी समेत सैकड़ों लोग धरने में शामिल हुए। वहीं, अग्निवीर संदीप की संदिग्ध मौत को लेकर स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना की सूचना आर्मी को भी दे दी गई है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी