न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: उदयपुर में दो छात्रों के बीच मारपीट, धारा 144 लागू

घटना में एक छात्र घायल हो गया, जिसे एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के सुर्खियों में आने के बाद एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 Aug 2024 9:57:57

राजस्थान: उदयपुर में दो छात्रों के बीच मारपीट, धारा 144 लागू

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में दो छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है। इस घटना में एक छात्र घायल हो गया है, जिसे एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समय पर उपचार मिलने से छात्र की हालत स्थिर बतायी जा रही है।
जानकारी आ रही है कि पुलिस ने चाकू मारने वाले छात्र को डिटेन कर लिया है। घटनाक्रम की सूचना पर एडि.एसपी उमेश ओझा, डीएसपी छगन पुरोहित, थानाधिकारी माय जाब्ता मौके पर पहुंचे। घटना के सुर्खियों में आने के बाद एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में दो स्कूली छात्रों के बीच आपसी मतभेद के चलते मारपीट हो गई। इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र देवराज को उपचार के लिए एमबी अस्पताल पहुंचाया। मौके पर हिंदू संगठन से जुड़े अन्य लोग भी पहुंचे।

घटना से गुस्साए एमबी अस्पताल में जमा हुए कुछ युवा अस्पताल परिसर से बाहर निकलकर चेतक चौराहे पर पहुंच गए, जहां उन्होंने दुकानें बंद कर दीं और नारेबाजी की। हालांकि, पुलिस ने बाजार बंद करा रहे युवाओं को समझाकर तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि हमले में चाकू लगने से खैरादीवाड़ा निवासी देवराज पुत्र पप्पूलाल मोची घायल हुआ है। दोनों छात्र नाबालिग है। बताया जा रहा है कि अयान और देवराज दोनों राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भट्टियानी चौहट्टा सरकारी स्कूल में दसवीं के छात्र हैं। स्कूल में इनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उस वक्त स्कूल के अंदर होने से दोनों अलग हो गए, लेकिन इंटरवल के दौरान जैसे ही दोनों स्कूल गेट के बाहर आए तब अयान कहीं से चाकू ले आया और देवराज से झगड़ते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकू देवराज की जांघ पर लगा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हमला कर अयान मौके से भाग गया, जबकि गंभीर घायल हुए देवराज को स्कूल की टीचर और साथी छात्र स्कूटी पर बैठाकर तत्काल एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और उसका उपचार शुरू करवाया।

घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने चेतक, हाथीपोल, धानमंडी सहित शहर के अंदर के बाजार बंद करवा दिए। हॉस्पिटल पहुंचे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने कहा कि स्कूल छात्रों के बीच इस तरह की घटना चिंतनीय है। जिस भी छात्र ने घटना कारित की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बच्चे स्कूल में पढ़ने जाते हैं, टीचर्स को भी नजर रखनी चाहिए कि बच्चों के बीच क्या चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट