न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: रविन्द्र सिंह भाटी ने ठोकी ताल, मुश्किलों में भाजपा, बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय लड़ेगे चुनाव

अब रविन्द्र सिंह भाटी ने पश्चिमी राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा करके सबसे ज्यादा भाजपा को चिंताग्रस्त कर दिया है। भाजपा शुरू से ही कहती आई है कि राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें उसके खाते में जाएंगी, लेकिन अब गिनती बिगड़ने लगी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Mar 2024 10:04:25

राजस्थान: रविन्द्र सिंह भाटी ने ठोकी ताल, मुश्किलों में भाजपा, बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय लड़ेगे चुनाव

बाड़मेर। कुछ ही माह पूर्व राजस्थान में हुए विधानसभा चुनावों में बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जबरदस्त जीत दर्ज करने वाले युवा छात्र नेता रविन्द्र सिंह भाटी एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। राजनीतिक गलियारों में उनको लेकर बड़ी चर्चा हो रही है।

इन चर्चाओं को हवा तब मिली जब राजस्थान के मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता भजनलाल ने स्वयं दो बार उनसे मुलाकात की लेकिन उनकी मुलाकात का कोई अर्थ नहीं निकला। अब रविन्द्र सिंह भाटी ने पश्चिमी राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा करके सबसे ज्यादा भाजपा को चिंताग्रस्त कर दिया है। भाजपा शुरू से ही कहती आई है कि राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें उसके खाते में जाएंगी, लेकिन अब गिनती बिगड़ने लगी है।

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से भाजपा ने दूसरी बार कैलाश चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दंगल में उम्मेदाराम बेनीवाल को उतारा है। भाटी के लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने से इस सीट पर भाजपा मुश्किल में पड़ सकती है।

रविन्द्र सिंह भाटी ने मंगलवार को बाड़मेर में सर्व समाज की बैठक में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। युवा नेता भाटी के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। भाटी 4 अप्रेल को नामांकन दाखिल करेंगे।

बीते विधासनसभा चुनाव में रविन्द्र सिंह भाटी प्रदेश के सबसे चर्चित चेहरा रहे थे। महज 26 साल के रविंद्र सिंह भाटी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा, आरएलपी और बसपा के प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवा दी थी और कांग्रेस के दिग्गज नेता अमीन खान को हरा दिया था।

भाटी का पिछले दिनों एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बार बढ़िया भचीड़ बुलाएंगे। इस बयान से उनके लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत मिल गया था। सीएम भजनलाल शर्मा ने भी रविंद्र सिंह भाटी से दो बार मुलाकात की थी, लेकिन बात नहीं बनी। रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सर्व समाज की बैठक बुलाई। इस बैठक को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बाड़मेर शहर के गेहूं रोड स्थित आलोक आश्रम में हुई बैठक में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस बैठक में भाटी ने सर्व सहमति से लोकसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार ताल ठोकने का ऐलान किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट