Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वैट कम करने की मांग को लेकर राजस्थान में रविवार-सोमवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

राजस्थान में रविवार सुबह 6 बजे से 12 मार्च सुबह 6 बजे तक प्रदेशभर के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा- सरकार लंबे वक्त से वैट में कटौती नहीं कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Mar 2024 5:19:26

वैट कम करने की मांग को लेकर राजस्थान में रविवार-सोमवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

जयपुर। राजस्थान में रविवार सुबह 6 बजे से 12 मार्च सुबह 6 बजे तक प्रदेशभर के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा- सरकार लंबे वक्त से वैट में कटौती नहीं कर रही है। साथ ही डीलर्स के कमीशन में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऐसे में प्रदेशभर के पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों ने 10 मार्च (शनिवार सुबह 6 बजे के बाद) से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के लोगों को गारंटी दी थी कि सरकार बनते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करके वैट कम किया जाएगा। राजस्थान में अन्य राज्यों—गुजराज, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश की तुलना में इस वैट के चलते 12 रुपये लीटर अधिक महंगा मिल रहा है। इन पड़ोसी राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। वहीं अब जबकि राजस्थान में भी भाजपा की सरकार है लेकिन राजस्थान में वैट इन राज्यों से ज्यादा है।

कभी कांग्रेस को पेट्रोल-डीजल के महंगे होने पर कोसने वाली भाजपा की सरकार अब स्वयं क्या कर रही है, यही सवाल आम जनता को परेशान कर रहा है। सरकार बनने के 3 माह बाद भी कांग्रेस को कोसने वाली राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं किया। पिछली बार हड़ताल पर गए पेट्रोलियम डीलर्स को वार्ता के जरिये आश्वस्त किया गया था कि कुछ ही दिनों में इस मामले का हल निकाला जाएगा, लेकिन तीन महीने से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। इसलिए अब राजस्थान के पेट्रोलियम डीलर्स ने रविवार 10 मार्च को सुबह 6 बजे से 12 मार्च को सुबह 6 बजे तक यानि दो दिन प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला किया है।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी के मुताबिक 8 मार्च को एसोसिएशन की वर्चुअल हुई बैठक में हड़ताल करने का फैसला किया गया। इस दौरान किसी भी पेट्रोल पंप से कोई भी पेट्रोलियम पदार्थ ना तो बेचा जाएगा और ना ही खरीदा जाएगा।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार को लिखे एक पत्र के जरिये हड़ताल की चेतावनी देते हुए जयपुर समेत 13 जिलों में 10 मार्च को पेट्रोल पंप बंद रहने की जानकारी दी है। इस दौरान पंप संचालकों ने जिला या पुलिस प्रशासन को उधार में पेट्रोलियम उत्पाद आपूर्ति नहीं करने की भी बात कही है।
इन जिलों में दिख सकता है असर

पत्र में लिखा है, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के 90 दिन गुजर जाने के बाद भी पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं हुआ है। इस कारण हमारे साथी डीलर एवं राजस्थान की आम जनता इस वादा खिलाफी के विरोध में 10 मार्च 2024 से विरोध स्वरूप पेट्रोल पंप बंद रखेगी। जयपुर समेत गंगानगर, हनुमानगढ़, सिरोही, चूरू, जालौर, बाड़मेर, जैसलमेर, धौलपुर, करौली, दौसा, सीकर एवं झुंझुनूं जिले में इसका असर देखने को मिलेगा। 11 मार्च 2024 को पंपों के संचालकों के द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस को न तो किसी प्रकार का उधार दिया जाएगा न ही चुनाव में लगे वाहनों में उधार में पेट्रोलियम उत्पाद की आपूर्ति की जाएगी। पंपों पर बोर्ड लगाकर वादा खिलाफी का विरोध भी किया जाएगा।'

पंप बंद होने की कगार पर


राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (जयपुर) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह भाटी ने एक लेटर जारी करते हुए लिखा, 'राजस्थान के 56 प्रतिशत पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर हैं, लेकिन फिर भी हमारी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहां तक की प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसा क्यों? डीजल/पेट्रोल पर वैट कम करने वाली भाजपा की गारंटी धरी की धरी रह गई। आज सरकार के पास हमारी मांग सुनने का समय तक नहीं है। इससे ज्यादा बड़ी विडंबना क्या होगी? अब हमें भी सरकार के खिलाफ विरोध का मोर्चा खोलना पड़ेगा। '

जयपुर में 11 मार्च को निकालेंगे मौन जूलूस

आरपीडीए के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पेट्रोलियम डीलर्स की मांगों को लेकर सोमवार 11 मार्च को जयपुर में स्टेच्यू सर्किल से सचिवालय तक मौन रैली निकाली जाएगी। हालांकि इस रैली का समय अभी निश्चित नहीं हुआ है।

डीलर्स की मांग है कि पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के साथ ही तेल कंपनियों से डीलर कमीशन में बढ़ोत्तरी कराई जाए, क्योंकि पिछले 7 साल से डीलर कमीशन नहीं बढ़ा है। इसके साथ ही तेल कंपनियों की ओर से ल्यूब ऑयल और प्रीमियम प्रॉडक्ट की जबरन आपूर्ति किए जाने पर रोक लगाई जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका