न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान पेपर लीक मामला, ईडी ने जब्त की आरोपियों की 3.11 करोड़ की सम्पत्ति

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ग्रेड टू शिक्षक भर्ती परीक्षा मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जोनल कार्यालय ने कुछ आरोपियों की 3.11 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है। सोमवार को जिन आरोपियों की संपत्ति कुर्क की गई उनमें बाबूलाल कटारा, सुरेश कुमार बिश्नोई, भूपेन्द्र सारण और शेर सिंह मीना समेत अन्य शामिल हैं

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Aug 2023 2:50:42

राजस्थान पेपर लीक मामला, ईडी ने जब्त की आरोपियों की 3.11 करोड़ की सम्पत्ति

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ग्रेड टू शिक्षक भर्ती परीक्षा मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जोनल कार्यालय ने कुछ आरोपियों की 3.11 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है। सोमवार को जिन आरोपियों की संपत्ति कुर्क की गई उनमें बाबूलाल कटारा, सुरेश कुमार बिश्नोई, भूपेन्द्र सारण और शेर सिंह मीना समेत अन्य शामिल हैं। संपत्तियों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्चिंग एक्ट (पीएमएलए) 2002 के तहत जब्त किया गया।

मामले में राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद ईडी ने अपनी जांच शुरू की। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, "हमारी जांच से पता चला कि आरोपी ने पेपर लीक किया था।" ईडी ने करोड़ों रुपये के लेनदेन और उन्हें आगे बेचने को आधार मानते हुए पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

जांच में पता चला कि कटारा ने सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 का सामान्य ज्ञान का पेपर लीक कर मीना को दे दिया था। मीना ने लीक हुआ पेपर आगे सारण और सुरेश ढाका को बेच दिया। फिर दोनों ने पेपर देने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार से 8 से 10 लाख रुपये लिए। लीक हुआ पेपर उदयपुर में 150 और जयपुर में 30 अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया गया था। पेपर लीक में करीब 18 करोड़ रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है।

शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोपी कथित तौर पर अन्य भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक रैकेट का हिस्सा रहे हैं। वे अन्य भर्ती परीक्षाओं में डमी उम्मीदवारों का उपयोग करके धोखाधड़ी करने में भी शामिल रहे हैं। वहीं, आरोपियों की कई और संपत्तियां जांच एजेंसी के रडार पर हैं। सूत्रों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद कुछ अन्य लोगों की संपत्ति भी कुर्क की जा सकती है।

आरपीएससी ने 21, 22 और 24 दिसंबर, 2022 को राज्य भर के केंद्रों पर वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट