न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली: नकाबपोश बदमाशों ने पुजारी पर हमला कर मंदिर में की चोरी

पाली जिले के रानी थाना क्षेत्र के बिजोवा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार देर रात नौका मामा मंदिर में 10-12 नकाबपोश बदमाशों ने पुजारी पर लाठी-सरियों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 12 Jan 2025 1:47:19

पाली: नकाबपोश बदमाशों ने पुजारी पर हमला कर मंदिर में की चोरी

राजस्थान के पाली जिले के रानी थाना क्षेत्र के बिजोवा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार देर रात नौका मामा मंदिर में 10-12 नकाबपोश बदमाशों ने पुजारी पर लाठी-सरियों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश पुजारी के गहने और मंदिर में भगवान की प्रतिमा पर पहनी ज्वेलरी भी चोरी कर ले गए। घटना मंदिर के 65 वर्षीय पुजारी नवाराम देवासी के साथ हुई, जो पिछले 40 वर्षों से मंदिर की सेवा कर रहे हैं। घायल पुजारी को तत्काल रानी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

कुत्तों की आवाज सुनकर बाहर आए पुजारी

पुजारी नवाराम ने बताया कि वह शनिवार रात मंदिर परिसर में बने कमरे में सो रहे थे। देर रात कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वे उठे और बाहर आए। जैसे ही उन्होंने मंदिर परिसर का दरवाजा खोला, 10-12 नकाबपोश बदमाशों ने उन पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। बदमाशों ने पुजारी के गले से ढाई तोले सोने का फूल, हाथ से चांदी के कड़े छीन लिए। इसके अलावा, मंदिर में भगवान की प्रतिमा पर पहने गहने भी चोरी कर ले गए। इस दौरान पुजारी के विरोध करने पर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल पुजारी को उपचार के लिए रानी हॉस्पिटल ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रानी थाना प्रभारी ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोगों के नाम आए सामने, घायलों की जानकारी भी उजागर
लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोगों के नाम आए सामने, घायलों की जानकारी भी उजागर
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका