न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: भाजपा में लगातार बढ़ रहा है विरोध, कोटपुतली कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में किया हंगामा

शनिवार को भी कोटपूतली से आए लोगों ने राजधानी जयपुर में पार्टी मुख्यालय पर जमकर विरोध जताया। कोटपुतली से भाजपा ने हंसराज गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 8:13:01

राजस्थान: भाजपा में लगातार बढ़ रहा है विरोध, कोटपुतली कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में किया हंगामा

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की आई पहली सूची के बाद से विरोध प्रदर्शन का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी कोटपूतली से आए लोगों ने पार्टी प्रत्याशी का विरोध जताते हुए इस्तीफा देने की चेतावनी तक दे डाली। एक ओर जहां लिस्ट आने के छठे दिन भी पार्टी में डैमेज कंट्रोल की कवायद सिरे नहीं चढ़ पाई है वहीं सांसदों को दी गई सीटों पर विरोध ज्यादा नजर आ रहा है।

भाजपा में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है, जबकि उसे अब दूसरी लिस्ट जारी करने की कवायद शुरू करनी है। भाजपा की पहली सूची आने के बाद हो रहे विरोध को लेकर पार्टी नेता राजेन्द्र राठौड ने शुक्रवार को कहा था कि तीन दिन पहले जो टैम्परेचर था वो आज नहीं है। आज जो है वो कल नजर नहीं आएगा, लेकिन राठौड़ के इस बयान के विपरीत विरोध का टैम्परेचर बरकरार है। वह कम होने की बजाय बढ़ रहा है।

कोटपुतली के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

शनिवार को भी कोटपूतली से आए लोगों ने राजधानी जयपुर में पार्टी मुख्यालय पर जमकर विरोध जताया। कोटपुतली से भाजपा ने हंसराज गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। उसके विरोध में मुकेश गोयल के समर्थक आज पार्टी कार्यालय पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी नहीं बदलने पर पार्टी से इस्तीफा देने की चेतावनी भी दी। समर्थकों ने कहा कि जिसने पिछले चुनाव में पार्टी का विरोध किया था, आज उसी को टिकट पकड़ा दिया गया है।

सांसदों का विरोध ज्यादा हो रहा है

भाजपा के 41 प्रत्याशियों में उन सीटों पर विरोध ज्यादा हो रहा है, जहां पार्टी ने सांसदों को मैदान में उतारा है। इनमें किशनगढ़, सांचौर, जयपुर की झोटवाड़ा और विद्याधर नगर समेत कई इलाकों से विरोध की खबरें सामने आ रही हैं। अब तो आलम यह है कि बगावत के तहत निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी तैयारी की जा रही है. टिकट वितरण के बाद लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए पार्टी की ओर से डैमेट कंट्रोल की कवायद शुरू की गई थी, लेकिन वह अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है।

पार्टी नेताओं की उम्मीदें कायम हैं

पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं की ओर से की गई कोशिशों के बावजूद भी अभी तक कहीं से पार्टी के लिए सुखद खबर सामने नहीं आई है। हालांकि पार्टी को अब भी उम्मीद है कि समय रहते नाराज कार्यकर्ता मान जाएंगे। लेकिन अगर ये विरोध थमता नहीं है तो पार्टी को आने वाले समय में नुकसान हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट