न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान पुलिस की सब-इंस्पेक्टर हेमलता शर्मा बनीं मिसेज इंडिया ग्लैम-2025, पुलिस विभाग का बढ़ाया मान

राजस्थान पुलिस की सब-इंस्पेक्टर हेमलता शर्मा ने अपने साहस और प्रतिभा का परिचय देते हुए मिसेज इंडिया ग्लैम-2025 का खिताब जीता है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 1:33:59

राजस्थान पुलिस की सब-इंस्पेक्टर हेमलता शर्मा बनीं मिसेज इंडिया ग्लैम-2025, पुलिस विभाग का बढ़ाया मान

राजस्थान पुलिस की सब-इंस्पेक्टर हेमलता शर्मा ने अपने साहस और प्रतिभा का परिचय देते हुए मिसेज इंडिया ग्लैम-2025 का खिताब जीता है। जयपुर में आयोजित इस ब्यूटी पेजेंट में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस जीत ने न केवल हेमलता को एक नई पहचान दी है, बल्कि राजस्थान पुलिस विभाग का भी मान बढ़ाया है। हेमलता शर्मा ने बताया कि पेजेंट के आयोजकों ने जब उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। वह पहले कभी ऐसे किसी इवेंट का हिस्सा नहीं बनी थीं और उन्हें इस फील्ड की कोई जानकारी नहीं थी। आयोजकों ने जब उन्हें समझाया कि यह प्रतियोगिता मिस और मिसेज दोनों कैटेगरी में होती है और इसका उद्देश्य साफ-सुथरा है, तो उन्होंने इस पर विचार किया। इसके बाद हेमलता ने अपने परिवार से चर्चा की। परिवार और करीबी लोगों के सहयोग से उन्होंने इवेंट में हिस्सा लेने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने एक्सपर्ट्स की मदद ली और रैंप वॉक की प्रैक्टिस शुरू की। शुरुआती दिनों में वह थोड़ी नर्वस थीं, लेकिन नियमित प्रयास और आत्मविश्वास ने उन्हें इस मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन करने में मदद की।

फाइनल जीतने पर मंच पर पहनाया गया क्राउन

मिसेज इंडिया ग्लैम-2025 के फाइनल राउंड में 15 प्रतिभागी शामिल हुए। हेमलता शर्मा ने अपने आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। उन्हें आयोजक पवन टांक, अनंता ग्रुप के चेयरमैन रविंद्र प्रताप सिंह, एसकेजे ज्वेलर्स के डायरेक्टर संजय जोशी और मंदाकिनी साड़ीज के डायरेक्टर प्रशांत पोद्दार ने विजेता का क्राउन पहनाया।

पुलिस विभाग में जश्न का माहौल

हेमलता की इस उपलब्धि पर राजस्थान पुलिस विभाग में उत्सव का माहौल है। उनके सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बधाइयां दीं। जयपुर के वैशाली नगर क्षेत्र के एसीपी आलोक कुमार गौतम ने कहा, "हेमलता की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। उन्हें बस सही मौके और प्रोत्साहन की जरूरत होती है। यह हमारे पुलिस विभाग के लिए गर्व का पल है। हमारी बेटी ने अपनी मेहनत से देशव्यापी सम्मान अर्जित किया है।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट