न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा, CNG से भरा टैंकर फटा, 39 लोग झुलसे, 12 की हालत गंभीर, 8 की मौत

जयपुर के अजमेर रोड स्थित भांकरोटा इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग की घटना सामने आई। इस हादसे में पेट्रोल पंप समेत कई वाहन जलकर खाक हो गए।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 20 Dec 2024 8:45:18

राजस्थान: जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा, CNG से भरा टैंकर फटा, 39 लोग झुलसे, 12 की हालत गंभीर, 8 की मौत

जयपुर के अजमेर रोड स्थित भांकरोटा इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग की घटना सामने आई। इस हादसे में कई वाहन जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना एक CNG टैंकर में आग लगने के कारण हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, CNG टैंकर्स के आपस में टकराने पर यह हादसा हुआ। टकराने के बाद टैंकर में आग लग गई। आग तेजी से फैलकर आसपास खड़े वाहनों और पेट्रोल पंप को अपनी चपेट में ले गई। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान एक बस भी आग की चपेट में आ गई, लेकिन उसमें सवार यात्रियों ने समय रहते उतरकर अपनी जान बचाई।

39 लोग घायल, 7 लोगों के मौत

अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में 10 से 12 लोग 70% से अधिक झुलस गए हैं। घायलों को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे में पेट्रोल पंप पूरी तरह जलकर खाक हो गया और कई सीएनजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। SMS मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी के निर्देशन में चिकित्सकों टीम घायलों का इलाज कर रही है। बताया जा रहा कि कई लोग 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए हैं। जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने 8 लोगों के मौत की पुष्टि की है। हादसे में 39 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 29 ट्रक व 2 बसों के जलने की खबर है। मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि उसने आग से जले एक ट्रक में दो लोगों के कंकाल देखे हैं।

rajasthan news,huge fire ajmer road,many vehicles petrol pump caught fire,more than 12 people burnt,truck collision chemical fire,jaipur-ajmer highway incident,fire rescue operation,casualties reported,emergency response,highway traffic halted

दमकल ने पाया आग पर काबू

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 20 से अधिक गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। इस दौरान आसपास के इलाकों को एहतियातन खाली कराया गया और यातायात को डायवर्ट किया गया। जयपुर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के कारणों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। प्रथम दृष्टया, यह घटना लापरवाही का नतीजा प्रतीत हो रही है।

मुख्यमंत्री का दौरा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि राहत और बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की कमी न हो। साथ ही घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

घटना बेहद चिंतजानक : अशोक गहलोत

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप एवं केमिकल टैंकर में आग लगने की घटना बेहद चिंतजानक है। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर आ रही है। मैं ईश्वर से सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट