न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला का नहीं किया इलाज, सड़क पर हुई डिलीवरी, लकड़ी से काटनी पड़ी नाल

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं कस्बे में एक दुखद घटना सामने आई, जहां उपस्वास्थ्य केंद्र की एएनएम ने प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला का इलाज करने से इंकार कर दिया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 12:28:44

राजस्थान : प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला का नहीं किया इलाज, सड़क पर हुई डिलीवरी, लकड़ी से काटनी पड़ी नाल

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं कस्बे में एक दुखद घटना सामने आई, जहां उपस्वास्थ्य केंद्र की एएनएम ने प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला का इलाज करने से इंकार कर दिया। इस कारण महिला की अस्पताल के बाहर सड़क पर ही डिलीवरी हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि एएनएम ने न केवल इलाज से मना किया, बल्कि अस्पताल का गेट भी नहीं खोला।

परिजनों के अनुसार, सींवा गांव निवासी कानूड़ी (25) पत्नी जयपाल को बुधवार रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उसे लेकर जब परिजन सींवा उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो वहां ताला लगा हुआ था। बाद में पास के मकान में एएनएम परमजीत कौर के मौजूद होने की जानकारी मिली, लेकिन उन्होंने मदद करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला तड़पती रही, लेकिन एएनएम ने हॉस्पिटल का गेट भी नहीं खोला। अंततः सड़क पर ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को एंबुलेंस से लाडनूं के राजकीय अस्पताल भेजा गया।

वहीं, अस्पताल में इलाज के बजाय महिला को डीडवाना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह 4:30 बजे परिजन महिला को डीडवाना के बांगड़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर उपचार दिया गया और बाद में छुट्टी दे दी गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि घुमंतू जाति से होने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका इलाज नहीं किया और इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी दी है। हालांकि, महिला और उसके नवजात की स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। इस मामले की जांच के बाद BCMHO शक्ति सिंह ने कहा कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका