न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: देर रात दौसा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर बस रेलवे ट्रैक पर गिरी, 4 मरे, 30 घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्लीपर कोच बस हरिद्वार से उदयपुर की ओर जा रही थी। दौसा जिले में कलेक्ट्री के नजदीक पुलिया से गुजरने के दौरान अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई और बस पुलिया की रेंलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे रेलवे ट्रेक पर आ गिरी। गनीमत यह रही कि उस वक्त ट्रैक पर कोई गाड़ी नहीं गुजर रही थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 12:30:30

राजस्थान: देर रात दौसा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर बस रेलवे ट्रैक पर गिरी, 4 मरे, 30 घायल

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में देर रात तीन बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक स्लीपर कोच बस रेलवे पुलिया के ऊपर अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई, जिसमें 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। इस हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी और कलक्टर, पुलिस अधिकारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दौसा जिले के कलेक्ट्री के नजदीक यह हादसा हुआ। दौसा कलक्टर कमर चौधरी देर रात ही हादसा स्थल और अस्पताल पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्लीपर कोच बस हरिद्वार से उदयपुर की ओर जा रही थी। दौसा जिले में कलेक्ट्री के नजदीक पुलिया से गुजरने के दौरान अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई और बस पुलिया की रेंलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे रेलवे ट्रेक पर आ गिरी। गनीमत यह रही कि उस वक्त ट्रैक पर कोई गाड़ी नहीं गुजर रही थी। बस को रेलवे ट्रैक से हटाने के लिए रेलवे को कुछ घंटों तक अपना यातायात बंद रखना पड़ा, जिसके चलते कई यात्री गाड़िया अपने तय समय से देरी से गंतव्य को रवाना हो सकीं।

मीडिया से बातचीत करते हुए चौधरी ने बताया कि दो महिलाओं समेत चार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। तीस से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हैं और अब तक सात लोगों को जयपुर के लिए रेफर किया जा चुका है। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई और जो लोग घायल हुए हैं वे जयपुर, टोंक और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। बस पहले जयपुर रूकती और उसके बाद उदयपुर के लिए रवाना होती। गंभीर घायल लोगों की शरीर की कई हड्डियां टूट चुकी हैं। बताया जा रहा है कि देर रात जब घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया उस समय अस्पताल में सीनियर डॉक्टर्स नहीं थे। इस बारे में भी अब जांच पड़ताल की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट