न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर: ट्रक के पीछे घुसी बोलेरो, उड़े परखच्चे, एक मासूम सहित 6 की मौत, 3 घायल

राजस्थान के जोधपुर जिले में गुरुवार-शुक्रवार की रात एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक मासूम सहित 6 की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ। हादसा बिलाड़ा थाना इलाके में उस वक्त हुआ जब एक ट्रेलर और बोलेरो आपस में भिड़ गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Apr 2022 11:01:44

जोधपुर: ट्रक के पीछे घुसी बोलेरो, उड़े परखच्चे, एक मासूम सहित 6 की मौत, 3 घायल

राजस्थान के जोधपुर जिले में गुरुवार-शुक्रवार की रात एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक मासूम सहित 6 की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ। हादसा बिलाड़ा थाना इलाके में उस वक्त हुआ जब एक ट्रेलर और बोलेरो आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही बिलाड़ा थाना अधिकारी अचल दान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए।

मिली जानकारी के अनुसार, चुरू निवासी विजय सिंह और उनका परिवार अपनी कुलदेवी नागणेची माता के दर्शन करने के लिए जयपुर से जोधपुर की ओर आ रहे थे। पूरा परिवार बोलेरो से निकला। जब उनकी गाड़ी बिलाड़ा थाना इलाके में पहुंची तो वहां उनके आगे ट्रक जा रहा था। सिंह परिवार की बोलेरो इस ट्रक में पीछे सा जा घुसी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में 20 वर्षीय उदय प्रताप सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी चुरू, मंजू कंवर पत्नी पवन सिंह, प्रवीण सिंह पुत्र पवन सिंह, 6 वर्षीय दर्पण कवर पुत्री वीरेंद्र सिंह तंवर, 19 वर्षीय मधु कवर पुत्री चैन सिंह तंवर तथा चैन सिंह पुत्र समुंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में 39 वर्षीय मंजू कंवर पत्नी चैन सिंह तंवर, पवन सिंह पुत्र समुद्र सिंह व विजय सिंह पुत्र पवन सिंह घायल हो गए। उन्हें जोधपुर रैफर किया गया है। घायलों की हालत अब स्थिर है।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और ग्रामीण एसपी अनिल कयाल मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देशित किया कि इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी न बरती जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट