न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: झुंझुनूं में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो गाड़ियों की टक्कर में 3 की मौत, 4 घायल

रविवार को राजस्थान के झुंझुनूं जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अलसीसर इलाके के रामपुरा गांव में झुंझुनूं-राजगढ़ रोड पर दो बोलेरो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 8:18:54

राजस्थान: झुंझुनूं में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो गाड़ियों की टक्कर में 3 की मौत, 4 घायल

रविवार को राजस्थान के झुंझुनूं जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अलसीसर इलाके के रामपुरा गांव में झुंझुनूं-राजगढ़ रोड पर दो बोलेरो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया और घायलों का इलाज शुरू करवाया।

कैसे हुआ हादसा

भूतिया का बास निवासी बोलेरो चालक रणवीर को कोदेसर के जमनाधर किसी काम से अलीपुर ले गए थे। गाड़ी में जमनाधर, उनकी पत्नी रतनी, भाभी संतोष देवी और चालक रणवीर मौजूद थे। अलीपुर से लौटते समय रामपुरा के पास दूसरी बोलेरो गाड़ी से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के कारण गाड़ियों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों की स्थिति

हादसे में दूसरी बोलेरो में सवार राजगढ़ निवासी अमित, विक्की और तन्मय भी घायल हो गए। सभी घायलों को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जमनाधर, उनकी पत्नी रतनी और चालक रणवीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल संतोष देवी को प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया।

अस्पताल में अलर्ट मोड

घटना की जानकारी मिलते ही बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. राजवीर राव ने पूरे अस्पताल को अलर्ट मोड पर कर दिया। घायलों के पहुंचते ही तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। वर्तमान में घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मृतकों और घायलों के परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट