न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: झालावाड़ में दो बच्चों पर गिरा बिजली का तार, मौत

झालावाड़ जिले में रविवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ। रीछवा मार्ग पर खेल रहे दो मासूम बच्चों की ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 29 Dec 2024 2:31:28

राजस्थान: झालावाड़ में दो बच्चों पर गिरा बिजली का तार, मौत

झालावाड़ जिले में रविवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ। रीछवा मार्ग पर खेल रहे दो मासूम बच्चों की ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा सुबह करीब 10:15 बजे हुआ। जानकारी मिलने पर अकलेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। अकलेरा थानाधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि घटना रीछवा मार्ग पर हुई, जहां खेतों पर बने मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। मकानों के सामने थ्री-फेज ट्रांसफॉर्मर भी लगा हुआ है। रविवार सुबह अचानक स्पार्किंग के चलते हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। इस दौरान नीचे खेल रहे 10 वर्षीय देवकरण मीणा और 8 वर्षीय यश बागरी इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बच्चों के शवों को अकलेरा अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। घटना के बाद से ग्रामीणों और परिजनों में गहरा आक्रोश है।

ग्रामीणों की शिकायत और प्रशासन की लापरवाही

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन में पहले भी स्पार्किंग हो रही थी, जिसकी शिकायत डिस्कॉम विभाग को की गई थी। लेकिन समय पर सुधार कार्य नहीं किए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। देवकरण के पिता रामस्वरूप खेत पर चौकीदारी करते हैं, जबकि यश बागरी के पिता सूरज खेती का काम करते हैं। दोनों परिवारों के मकान पास-पास स्थित हैं।

डिस्कॉम ने दी सफाई

डिस्कॉम के जेईएन दीपक कुमार ने बताया कि संभवतः किसी पक्षी के तार से टकराने के कारण तार टूटा। सूचना मिलने पर तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। उन्होंने कहा कि घटना में मृतक बच्चों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। दर्दनाक हादसे के बाद से परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि डिस्कॉम की लापरवाही से बच्चों की जान गई है, और ऐसे हादसे फिर न हों, इसके लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट