Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जालोर जिले में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल से लौट रहे 6 बच्चों को इनोवा ने कुचला, 5 की मौत

राजस्थान के जालोर जिले में बुधवार दोपहर एक हादसे में 5 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 छात्र और 3 छात्राएं हैं। ये सभी स्कूल से एक साथ पैदल घर लौट रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Mar 2021 8:16:23

राजस्थान: जालोर जिले में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल से लौट रहे 6 बच्चों को इनोवा ने कुचला, 5 की मौत

राजस्थान के जालोर जिले में बुधवार दोपहर एक हादसे में 5 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 छात्र और 3 छात्राएं हैं। ये सभी स्कूल से एक साथ पैदल घर लौट रहे थे। ये सभी स्कूल से एक साथ पैदल घर लौट रहे थे। तभी करडा-रानीवाड़ा रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने 6 बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में 5 बच्चों की मौत हो गई। एक छात्रा घायल है। हादसे में 2 छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। 3 बच्चों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। ये सभी 9वीं और 10वीं में पढ़ते थे। सभी बच्चे दांतवाड़ा के सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। 4 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर सभी घर जा रहे थे। इन सभी का घर स्कूल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। 15 मिनट चलने के बाद वे घर पहुंचने ही वाले थे कि रास्ते में इनोवा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जान गंवाने वाला विक्रम 4 बहनों का अकेला भाई था।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सभी 6 बच्चे एक साथ चल रहे थे। इस दौरान पीछे से आई इनोवा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इनोवा की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटे रही होगी। इस वजह से ड्राइवर उस पर काबू नहीं रख पाया। कार सड़क से उतरकर फुटपाथ पर चल रहे बच्चों को कुचलती हुई खेतों में चली गई। इसकी टक्कर से 2 बच्चे कई फीट हवा में उछले और खेत में जाकर गिरे। 2 छात्राओं रमीला और रवीना की मौके पर मौत हो गई। दोनों 9वीं क्लास में पढ़ती थी। सुरेश, विक्रम और कमला ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। सुरेश और विक्रम 9वीं, जबकि कमला 10वीं क्लास में पढ़ती थी। 10वीं में ही पढ़ने वाली वीणा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। ड्राइवर फरार

बताया जाता है कि इनोवा में दो लोग सवार थे। इनमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है। ड्राइवर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वह पास के ही करडा गांव का रहने वाला है और नशे का आदी बताया जाता है। ऐसे में शक है कि ड्राइविंग के दौरान भी वह नशे में रहा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका