न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारम्भ आज, 8-12 जनवरी तक एसएमएस स्टेडियम में होगा आयोजित

बुधवार दोपहर 12:30 बजे आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में युवा मामले एवं खेल विभाग के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार के.के. विश्नोई की उपस्थिति रहेगी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 08 Jan 2025 10:12:55

जयपुर: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारम्भ आज, 8-12 जनवरी तक एसएमएस स्टेडियम में होगा आयोजित

जयपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 8 से 12 जनवरी तक सवाई मानसिंह स्डेडियम में किया जाएगा। बुधवार दोपहर 12:30 बजे आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में युवा मामले एवं खेल विभाग के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार के.के. विश्नोई की उपस्थिति रहेगी। वहीं, 12 जनवरी को आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि युवा मामले एवं खेल विभाग के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार के.के. विश्नोई विशिष्ट अतिथि होंगे।

युवा मामले एवं खेल विभाग के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को बेहतर आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को एसएमएस स्टेडियम में आयोजन से संबंधित समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कर्नल राठौड़ ने निर्देश दिए कि समस्त अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का समुचित रूप से निर्वहन करते हुए आगन्तुकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयोजन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल होंगे, उन्हें यहां पर अच्छा माहौल मिलना चाहिए।

कर्नल राठौड़ ने कहा कि आगन्तुकों के लिए सुरक्षा, आवास और भोजन व्यवस्था बेहतर हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। साथ ही, आगन्तुकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सतत् रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहें, जिससे किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं आए। युवा मामले एवं खेल मंत्री ने कहा कि प्रतिभागियों के लिए सर्दी के मौसम के अनुरूप ठहरने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

बैठक में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् के सचिव श्री राजेन्द्र सिंह, युवा मामले एवं खेल विभाग की उप सचिव श्रीमती अनीता मीणा एवं राजस्थान यूथ बोर्ड के सदस्य सचिव श्री कैलाश पहाड़िया सहित आयोजन के सम्बन्ध में गठित की गई विभिन्न समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में खास-

- युवा महोत्सव ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार’ थीम पर आधारित होगा।
- विज्ञान/डिजीटल मेला, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं (सामूहिक लोक गायन, सामूहिक लोक नृत्य, एकल लोक गायन, एकल लोक नृत्य), लाइफ स्किल (कविता पाठ, कहानी लेखन, चित्रकला, भाषण), हस्तकला, वस्त्रकला, कृषि उत्पादक, राजस्थान की लुप्त कला (फड़, रावण हत्था, रम्मत, अलगोजा, मांडणा, कठपूतली, खड़ताल, मोरचंग, भपंग) आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
- राष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को मोटिवेशन दिया जाएगा।
- प्रतिभागियों को केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
- कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
- प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को क्रमश: 50 हजार, 25 हजार और 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित युवाओं को यूथ आइकन पुरस्कार एवं 1 लाख रुपये नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट