न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जयपुर में पॉजिटिविटी रेट 30% से ज्यादा; पिछले 24 घंटे में मिले 2823 नए कोरोना मरीज, 58 की हुई मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बढ़ते कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या ने गहलोत सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 May 2021 8:50:53

राजस्थान: जयपुर में पॉजिटिविटी रेट 30% से ज्यादा; पिछले 24 घंटे में मिले 2823 नए कोरोना मरीज, 58 की हुई मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बढ़ते कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या ने गहलोत सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सीएम अशोक गहलोत ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को जयपुर में संक्रमण की रोकथाम के लिए अधिकारियों को विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम की अध्यक्षता में हुई कोरोना प्रबंधन समीक्षा बैठक में सीएम ने पूरे जिले में कंटेनमेंट जोन बनाने, ज्यादा टेस्टिंग करने और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। सीएम गहलोत ने कहा कि बीते तीन सप्ताह में जयपुर में एक्टिव केसेज की संख्या 18000 से बढ़कर 51000 से ज्यादा हो गई है। साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी 30% के आसपास है जो चिन्ताजनक है।

झोटवाड़ा में मिले 135 मरीज

जयपुर में शुक्रवार को 2823 नए मरीज मिले और 58 की मौत हुई भी है। इसके अलावा 2488 मरीज रिकवर भी हुए है। जयपुर में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस 135 झोटवाड़ा में मिले हैं। इसके अलावा कोटपूतली 125, विद्याधर नगर 106 और फागी में 86 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। राज्य में सबसे ज्यादा एक्टिव केस जयपुर में 51,487 हैं, जबकि दूसरे नंबर पर जोधपुर में 23,031, उदयपुर में 11,596 और अलवर में 10,807 एक्टिव केस हैं। जयपुर के अलावा अलवर, बारां, चित्तौड़गढ़, पाली और सीकर ऐसे जिले हैं, जहां 500 से ज्यादा मरीज रिकवर हुए हैं। जोधपुर में रिकवर मरीजों की संख्या पॉजिटिव केसों की संख्या की तुलना में दोगुनी है।

जयपुर में तेजी से बढ़ते एक्टिव केसेज को लेकर आज चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा और चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी होगी, जिसमें इससे निपटने की रणनीति पर विचार होगा। चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने है कि जयपुर समेत 7 जिलों में एक्टिव केसेज की संख्या करीब 1.25 लाख है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल