न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: जयपुर में गुरुवार को 25 जगहों पर मिले 81 कोरोना मरीज, मालवीय नगर में सबसे ज्यादा 9

कोरोना के हर दिन लगातार केसेज बढ़ते जा रहे हैं। डरने वाली बात यह है कि न केवल केस बढ़ रहे हैं बल्कि स्पॉट भी बढ़ रहे हैं। जिन जगहों पर केस कम होकर एक-दो रह गए थे वहां अब बढ़कर 9 केस तक हो गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Mar 2021 8:40:55

Rajasthan: जयपुर में गुरुवार को 25 जगहों पर मिले 81 कोरोना मरीज, मालवीय नगर में सबसे ज्यादा 9

राजस्थान में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 327 लोग कोरोना संक्रमित मिले, 152 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत भी हुई। राज्य में अब तक 3.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,794 मरीजों की मौत हो गई। 3,023 का इलाज चल रहा है। जयपुर में सबसे ज्यादा 81 संक्रमित मिले।

कोरोना के हर दिन लगातार केसेज बढ़ते जा रहे हैं। डरने वाली बात यह है कि न केवल केस बढ़ रहे हैं बल्कि स्पॉट भी बढ़ रहे हैं। जिन जगहों पर केस कम होकर एक-दो रह गए थे वहां अब बढ़कर 9 केस तक हो गए हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि जांचों की संख्या में किसी तरह की कमी नहीं की है।

शुक्रवार को 25 जगहों पर 81 केस सामने आए हैं। सबसे अधिक केस मालवीय नगर में 9 और वैशाली नगर में 8 केस आए हैं। इसके अलावा मानसरोवर, जवाहर नगर, बनीपार्क में 6-6, सोड़ाला-अजमेर रोड पर 5-5, विद्याधर नगर, जगतपुरा में 4-4, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, गोपालपुरा, आदर्श नगर में 3-3, शास्त्री नगर, ब्रह्मपुरी में 2-2, विराट नगर, राजापार्क, प्रताप नगर, लाल कोठी, जेएलएन मार्ग, गोविंदगढ़, गोनेर रोड, दुर्गापुरा और सी-स्कीम में एक-एक संक्रमित मिला है।

बढ़ते केस चिंता का कारण

केसेज का उतार-चढ़ाव होने पर आमजन लगातार लापरवाही कर रहा है। भीड़ में जाना, मॉस्क नहीं लगाना, हाथ मिलाना सहित कोरोना नियमों का पालन नहीं करने से कोरोना हर दिन पैर पसार रहा है। हालांकि अभी अन्य राज्यों की तुलना में राजस्थान में केस कम हुए हैं लेकिन हर दिन बढ़ते कोरोना मरीज चिंता का कारण बनते जा रहे हैं।

कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन नहीं

एसएमएस अस्पताल के मेडिसन विभाग के डॉ रमन शर्मा और आरयूएचएस कोविड प्रभारी डॉ अजीत सिंह का कहना है कि जयपुर में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन नहीं आया है। लक्षण भी सामान्य ही सामने आ रहे हैं जो कि पहले भी आ रहे थे। लेकिन फिर भी हर तरह से अलर्ट रखा गया है और हर तरह की परिस्थितियों से लडने की तैयारियां हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे है।

24 घंटे में मिले 39 हजार से ज्यादा मरीज

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 39 हजार 643 केस आए, 20 हजार 338 मरीज ठीक हुए और 155 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 19 हजार 141 की बढ़ोतरी हुई। देश में अब तक कुल 1 करोड़ 15 लाख 17 हजार 945 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 1 करोड़ 10 लाख 81 हजार 508 ठीक हुए हैं, जबकि 1 लाख 59 हजार 405 लोगों की मौत भी हुई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती