न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: कोयला भट्‌टी प्रकरण में पोक्सो कोर्ट-2 ने आरोपियों को दी मौत की सजा, 7 को किया बरी, HC में अपील करेगी सरकार

राजस्थान में कोटड़ी क्षेत्र के चर्चित कोयला भट्टी प्रकरण में पोक्सो कोर्ट-2 ने दूनी (देवली) हाल तस्वारिया निवासी कालू पुत्र रंगनाथ कालबेलिया और भाई कानानाथ को फांसी की सजा सुनाई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 May 2024 3:10:44

राजस्थान: कोयला भट्‌टी प्रकरण में पोक्सो कोर्ट-2 ने आरोपियों को दी मौत की सजा, 7 को किया बरी, HC में अपील करेगी सरकार

भीलवाड़ा। राजस्थान में कोटड़ी क्षेत्र के चर्चित कोयला भट्टी प्रकरण में पोक्सो कोर्ट-2 ने दूनी (देवली) हाल तस्वारिया निवासी कालू पुत्र रंगनाथ कालबेलिया और भाई कानानाथ को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले को रेयर ऑफ़ द रेयर माना है। इससे पहले कोर्ट ने दोनों को इस जघन्य मामले में दोषी करार दिया था।

इससे पहले कोर्ट ने दोनों सगे भाइयों को साढ़े नौ माह की सुनवाई के बाद दोषी ठहराया था। हत्या, गैंगरेप, साक्ष्य मिटाने, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में सजा पर सुनवाई हुई। पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश अनिल कुमार गुप्ता ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। दोषियों को दी गई सजा के बाद कोर्ट में उपस्थित पीड़िता के माता-पिता कोर्ट रूम में फफक-फफक कर रो पड़े। उन्होंने जज से कहा यह बेटी आपकी है। आप इनको फांसी की सजा सुनाए।

कोर्ट ने दूनी (देवली) हाल तस्वारिया निवासी कालू पुत्र रंगनाथ कालबेलिया और भाई कानानाथ को जघन्य मामले में दोषसिद्ध करार दिया था। इनके परिवार के सात जनों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। पीड़ित किशोरी के परिजन फैसले के दौरान कोर्ट में मौजूद रहे। उधर, सात जनों को दोषमुक्त करने के विरुद्ध सरकार उच्च न्यायालय में अपील करेगी।

घटना वाले दिन बच्ची के माता- पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। नाबालिग बच्ची अकेले मवेशी चराने के लिए खेतों में चली गई। दोपहर को घर पर माता पिता लौटे। घर में बेटी के नहीं होने पर उन्होंने तलाश शुरू कर दी। गांव में गुमशुदा बेटी की खोजबीन की गयी। बेटी के गायब होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। रात 10 बजे तक बच्ची की तलाश जारी रही। खोजते-खोजते ग्रामीण कालबेलियों के डेरे तक पहुंचे। ग्रामीणों को रात में बारिश के समय कोयला भट्टी जलने पर शक हुआ।

मौके पर तलाश करने से बच्ची के कपड़े, कड़े, चप्पल और हड्डियां मिलीं। ग्रामीणों ने शक के आधार पर रात में कालबेलिया लोगों को पकड़ लिया। पिता ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। मामले की जांच भीलवाड़ा के पुलिस उपाधीक्षक श्याम सुंदर बिश्नोई कर रहे थे। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन और अजमेर रेंज आईजी लता मनोज ने मॉनिटरिंग की थी। पुलिस ने 473 पन्नों की चार्जशीट 30 दिन के अंदर कोर्ट में पेश कर दी। चार्जशीट में रूह कंपा देने वाले खुलासे किए गये थे।

rajasthan coal furnace case,pocso court verdict,death sentence accused,acquitted in coal furnace case,government appeal in high court,rajasthan court verdict,pocso court judgment,death penalty in pocso case,high court appeal government,rajasthan legal case

सात आरोपी बरी, दो भाइयों को ठहराया दोषी

नाबालिग लड़की से दो आरोपियों कोलू और कान्हा ने गैंगरेप के बाद लाठी मारकर बेहोश किया था। बेहोश होने के बाद मुख्य आरोपी पकड़े जाने से डर रहे थे। इसलिए उन्होंने कोयले की भट्टी में बच्ची को जिंदा डाल दिया। पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक वारदात में आरोपियों का साथ पत्नियों, बहन, मां और बाप ने भी दिया था। दिल दहला देने वाली घटना सामने आने के बाद राज्य सरकार ने महावीर किसनावत को विशेष लोक अभियोजक बनाया। अभियोजन पक्ष ने 43 गवाहों के बयान दर्ज करवाए।

दो आरोपियों सहित 9 महिला- पुरुष का ट्रायल पॉक्सो कोर्ट -2 में चला। अभियोजन पक्ष ने 222 दस्तावेज साक्ष्य पॉक्सो कोर्ट में पेश किए। भीलवाड़ा पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश अनिल गुप्ता ने भट्टीकांड में फैसला सुनाया। उन्होंने सात आरोपियों को बरी करते हुए कालू और कान्हा को 376, 376 डी ,302, 326, 118, 120 बी पॉक्सो एक्ट सहित सभी धाराओं में दोषी ठहराया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट