न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: पेपर लीक मामले में बड़ी कार्यवाही, ध्वस्त किया गया आरोपी का 'अवैध' मकान

अधिकारियों ने बताया कि सहायक अभियंता रवि राघव के नेतृत्व में नगर परिषद की एक टीम ने पूनिया कॉलोनी में प्लॉट संख्या 114 और 115 पर कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jul 2024 1:57:21

राजस्थान: पेपर लीक मामले में बड़ी कार्यवाही, ध्वस्त किया गया आरोपी का 'अवैध' मकान

जयपुर। राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक आरोपी के कथित अवैध रूप से निर्मित मकान को चूरू जिले में अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया। राजस्थान के चूरू में सोमवार को नगर परिषद की ओर से पेपर लीक मामले के इनामी सरगना विवेक भांभू उर्फ पंकज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर परिषद प्रशासन ने विवेक के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पेपर लीक सरगना विवेक पर एसओजी ने इनाम घोषित कर रखा है, जो अभी फरार है। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विवेक के मकान को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। यह मकान अवैध और नियमों के विपरीत बना हुआ था। इधर, प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में काफी चर्चा हो रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सोमवार रात को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चूरू नगर परिषद द्वारा की गई। पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने बताया, "एसआई पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी विवेक भांभू ने अवैध रूप से निर्माण कराया था। इसे सोमवार को ध्वस्त कर दिया गया।" उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता रवि राघव के नेतृत्व में नगर परिषद की एक टीम ने पूनिया कॉलोनी में प्लॉट संख्या 114 और 115 पर कथित अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया।

पेपर लीक मामले की जांच राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह द्वारा की जा रही है, जिसने प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सब इंस्पेक्टर पेपर लीक परीक्षा मामले में मुख्य सरगना भांभू फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इसको पकड़ने के लिए एसओजी ने इनाम घोषित किया है। बताया जा रहा है कि भांभू अभी विदेश में छिपा हुआ है। चूरू नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि चूरू की पूनिया कॉलोनी में प्लॉट नंबर 114 और 115 पर पंकज भांभू का मकान बना हुआ है, जो नगर परिषद के नियमों के विपरीत है और अवैध रूप से बना हुआ है। इसको लेकर नगर परिषद प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा, जहां उन्होंने जेसीबी मशीन की मदद से मकान को ध्वस्त कर दिया।

सब इंस्पेक्टर पेपर लीक परीक्षा का मुख्य सरगना पर एसओजी ने इनाम घोषित किया है। इसे पकड़ने के लिए एसओजी लगातार प्रयास कर रही है। बताया गया है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए पंकज भांभू विदेश भाग चुका है। पेपर लीक का सरगना वर्ष 2018 में नकल माफिया जगदीश बिश्नोई के संपर्क में आया। इसके बाद वह पेपर लीक मामले में एक्टिव हो गया। पुलिस के अनुसार पंकज खुद भी नकल करके वन विभाग में वनपाल के पद पर भर्ती हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट