न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान सरकार मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाएंगी वैलेंटाइन डे

राजस्थान की भाजपा सरकार वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) को 'मातृ पितृ पूजन दिवस' के रूप में मनाने की योजना बना रही है। राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 4:33:15

राजस्थान सरकार मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाएंगी वैलेंटाइन डे

जयपुर। राजस्थान की भाजपा सरकार वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) को 'मातृ पितृ पूजन दिवस' के रूप में मनाने की योजना बना रही है। राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में 'मातृ-पितृ पूजन दिवस' मनाने को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 'मातृ पितृ पूजन दिवस' को नए शैक्षणिक सत्र के कैलेंडर में शामिल किया जाएगा।

दिलावर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह सच है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत हमारे देश में नहीं हुई। देश में जिस तरह से इसे मनाया जाता है, वह भी सही नहीं है। देवनानी जी (वासुदेव देवनानी) वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष हैं, जब वे शिक्षा मंत्री थे तो उन्होंने इस दिन स्कूलों में 'मातृ पितृ पूजन दिवस' शुरू करने का विचार किया था। अब हम इसका अध्ययन करेंगे। हालांकि, इस बार समय कम है, लेकिन, अगले साल हम इस पर काम करेंगे।' उन्होंने कहा, माता-पिता की पूजा की जानी चाहिए। वे ही हैं, जो हमें ब्रह्मांड में लेकर आए हैं।

पिछली वसुंधरा राजे सरकार ने अप्रैल 2018 में 14 फरवरी को हर स्कूल में 'मातृ पिता पूजन दिवस' मनाने के आधिकारिक आदेश जारी किए थे। लेकिन, इसके बाद 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के तुरंत बाद इसमें बदलाव किया गया। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस आदेश को लागू नहीं किया। अब दिलावर पुराने आदेश को नए सिरे से लागू करने की तैयारी में हैं।

इस बीच, मंत्री ने कोटा में एक बैठक में कहा कि दुर्व्यवहार करने वाले शिक्षकों और अधिकारियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों व अधिकारियों को चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है।

राज्य के स्कूलों में 'सूर्य नमस्कार' अनिवार्य करने को लेकर दिलावर ने कहा, सूर्य भगवान अंधकार दूर करते हैं, सभी प्रकार की बीमारियों को दूर करते हैं। इसी वजह से स्कूलों में सूर्य नमस्कार अनिवार्य करने का फैसला किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट