न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : 90,000 के पार हुआ सोना, रिकॉर्ड स्तर पर पहुँची चाँदी, लाइट वेट ज्वैलरी की बढ़ी माँग

त्योहारी और शादियों के सीजन के बीच सोने की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है और सोने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 4:17:08

राजस्थान : 90,000 के पार हुआ सोना, रिकॉर्ड स्तर पर पहुँची चाँदी, लाइट वेट ज्वैलरी की बढ़ी माँग

जयपुर। त्योहारी और शादियों के सीजन के बीच सोने की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है और सोने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजस्थान में सोने के भाव 90 हजार पार पहुंच गया है। सर्राफा बाज़ार से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि सोने की मांग लगातार बढ़ने लगी है। खासकर वेडिंग सीजन में मांग अधिक रहती है। इस कारण सोने में तेजी का दौर बना हुआ है।

शनिवार को जयपुर सराफा बाजार की ओर से जारी की गई सोने और चांदी की कीमतों की बात करें तो बीते दिन के मुकाबले 24 कैरट सोने की कीमतों में 1200 रुपए का उछाल देखने को मिला है। इसके बाद बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 90300 रु प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी 1100 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिला और 22 कैरेट सोने के दाम 85100 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए है।

जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसका कारण ट्रंप की नीतियां है। हालांकि कारोबारियों का कहना है कि सोना ऑल टाइम हाई हो चुका है। अब इसकी कीमतों में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा वेडिंग सीज़न में आम तौर पर मांग बढ़ने के कारण सोने की क़ीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर

सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। इसके बाद एक बार फिर चांदी की कीमत एक लाख पार पहुंच गई है। जयपुर सर्राफा बाज़ार में चांदी की कीमतें 1 लाख 2 हजार 700 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। लंबे समय बाद चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

लाइट वेट ज्वेलरी की मांग बढ़ी

ज्वेलरी कारोबारियों का कहना है कि सोने की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। ऐसे में अब लाइट वेट ज्वेलरी का क्रेज देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि दिखने में लाइट वेट ज्वेलरी काफी हैवी नजर आती है, लेकिन इसका वजन काफी कम होता है। लाइट वेट ज्वेलरी 22 कैरेट गोल्ड के साथ बनाई जाती है। इस ज्वेलरी को लाख से तैयार किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी