न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान को मिली तीसरी वंदेभारत ट्रेन, 6 घंटे में तय करेगी जयपुर-उदयपुर की दूरी, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को पूरे देश में एक साथ 9 वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिसमें एक ट्रेन राजस्थान में उदयपुर से जयपुर के बीच भी चलेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 21 Sep 2023 5:04:20

राजस्थान को मिली तीसरी वंदेभारत ट्रेन, 6 घंटे में तय करेगी जयपुर-उदयपुर की दूरी, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

जयपुर। जयपुर से उदयपुर के बीच दौड़ने वाली राजस्थान की तीसरी वंदेभारत ट्रेन के संचालन का इंतजार खत्म हो गया है। ये ट्रेन सोमवार से जयपुर से उदयपुर के बीच नियमित दौड़ेगी। लेकिन मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा। भारतीय रेलवे लगातार अपने देश के नागरिकों के लिए अत्याधुनिक ट्रेनों का संचालन कर रहा हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा आजकल वंदेभारत ट्रेनों की है। देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को पूरे देश में एक साथ 9 वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिसमें एक ट्रेन राजस्थान में उदयपुर से जयपुर के बीच भी चलेगी। यह राजस्थान प्रदेश को मिलने वाली तीसरी ट्रेन है। इससे पहले राजस्थान में पहली वंदेभारत ट्रेन अजमेर से दिल्ली और दूसरी जोधपुर से साबरमती तक दौड़ रही है।

उदयपुर से जयपुर के बीच चलने वाली यह ट्रेन जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली जंक्शन व राणा प्रताप नगर, उदयपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन पांच जिलों- उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर व जयपुर को कवर करेगी। अजमेर-दिल्ली कैंट व जोधपुर-साबरमती के बीच वंदे भारत पहले से ही दौड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को ट्रेन का उद्घाटन वर्चुअली करेंगे। इस दिन दोपहर एक बजे ट्रेन उदयपुर से रवाना होकर 6 घंटे में जयपुर पहुंचेगी। आधा घंटा जयपुर में रुकने के बाद उदयपुर के लिए रवाना होगी।

यह रहेगा किराया

उदयपुर से जयपुर चलने वाली वंदे भारत का किराया चेयरकार श्रेणी में अधिकतम 850 रुपए और एक्जिक्यूटिव श्रेणी में 1800 रुपए तक होगा। यह वंदेभारत उदयपुर से जयपुर के बीच सप्ताह में 6 दिन चलेगी। नई वंदेभारत उदयपुर से सुबह 7:50 बजे रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे जयपुर पहुंचेगी और वापसी में ट्रेन जयपुर शाम 4 बजे रवाना होकर रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

यह होगा टाइम टेबल उदयपुर से जयपुर

उदयपुर से सुबह 7.50 बजे रवाना होकर 7.57 बजे राणा प्रताप नगर, 8.29 बजे मावली जंक्शन, 9.23 बजे चंदेरिया, 9.56 बजे भीलवाड़ा, 11.40 बजे अजमेर, दोपहर 12.13 बजे किशनगढ़ व दोपहर 1.50 बजें जयपुर जंक्शन पहुंचेगी।

जयपुर से उदयपुर

जयपुर से शाम 4 बजे रवाना होकर 5.05 बजे किशनगढ़, 5.35 बजे अजमेर, 7.05 बजे भीलवाड़ा, 7.50 बजे चंदेरिया, रात 8.48 बजे मावली, रात 9.37 बजे राणा प्रताप नगर व रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट