न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: नकली दूध बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरपंच के घर एसिड से बन रहा था जानलेवा दूध; 4 आरोपी गिरफ्तार

अजमेर के केकड़ी में सावर थाना पुलिस ने नकली दूध बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। फार्म हाउस में सल्फ्यूरिक एसिड और कास्टिक सोडा से मिलावटी दूध तैयार कर कोटा भेजा जा रहा था। मौके से 2600 लीटर दूध नष्ट और 4 आरोपी गिरफ्तार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 10:05:36

Rajasthan: नकली दूध बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरपंच के घर एसिड से बन रहा था जानलेवा दूध; 4 आरोपी गिरफ्तार

अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र में स्थित सावर थाना पुलिस ने एक बड़े और खतरनाक मिलावटखोरी के रैकेट का खुलासा किया है। यह अवैध धंधा सदारी ग्राम पंचायत के सरपंच पति आशाराम मीणा के फार्म हाउस पर चल रहा था, जहां सल्फ्यूरिक एसिड, कास्टिक सोडा और अन्य रासायनिक तत्वों की मदद से दूध की मात्रा और उसमें फैट की मात्रा कृत्रिम रूप से बढ़ाई जा रही थी। पुलिस ने फार्म हाउस पर छापेमारी कर मौके से करीब 2600 लीटर मिलावटी दूध नष्ट किया और भारी मात्रा में रासायनिक सामग्री जब्त की है।

कोटा में होती थी सप्लाई

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, गिरोह में शामिल आरोपी गुलाबपुरा से रोजाना करीब 1500 लीटर शुद्ध दूध खरीदकर आशाराम मीणा के फार्म हाउस पर लाते थे। वहां रसायनों की मिलावट कर दूध को लगभग 3000 लीटर में तब्दील कर कोटा क्षेत्र में सप्लाई किया जाता था। यह पूरा काम फार्म हाउस की चारदीवारी के भीतर बने टिन शेड में चल रहा था। दूध को स्टोर करने के लिए लोटस कंपनी की बीएमसी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था।

4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों – दिनेश उर्फ दीपू, महावीर, सांवरिया रेगर और आशीष मीणा को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी आशाराम मीणा मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मौके से एक बोलेरो पिकअप, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मिल्क पाउडर के कई पैकेट, सल्फ्यूरिक एसिड के डिब्बे और 13 प्लास्टिक केन भी जब्त किए हैं।

लोगों की सेहत से किया जा रहा था सीधा खिलवाड़

गौरतलब है कि सल्फ्यूरिक एसिड एक बेहद जानलेवा रसायन है, जिसकी कुछ ही बूंदें शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। इस रसायन का दूध में मिलाया जाना सीधे तौर पर जनता की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ है। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व सावर थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने किया। उनकी तत्परता से एक बड़े स्वास्थ्य संकट को समय रहते टाल लिया गया है। पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?