न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan Election: बहरोड विधायक और प्रत्याशी बलजीत यादव को झेलना पड़ा विरोध, पहनाई जूतों की माला

अलवर जिले की बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के गादोज गांव में बुधवार रात को चुनाव प्रचार के लिए गए बहरोड़ विधायक बलजीत यादव को विरोध का सामना करना पड़ा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 2:47:00

Rajasthan Election: बहरोड विधायक और प्रत्याशी बलजीत यादव को झेलना पड़ा विरोध, पहनाई जूतों की माला

अलवर। राजस्थान विधानसभा के लिए आगामी 25 नवम्बर को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टियों के प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। इन प्रचार कार्यक्रमों में उन्हें समर्थन के साथ-साथ विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। राजस्थान के अलवर जिले की बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए गए विधायक व प्रत्याशी को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। बात इतनी बिगड़ी की विधायक को चुपचाप वहाँ से खिसकना पड़ गया।

अलवर जिले की बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के गादोज गांव में बुधवार रात को चुनाव प्रचार के लिए गए बहरोड़ विधायक बलजीत यादव को विरोध का सामना करना पड़ा। स्वागत के दौरान एक युवक ने बहरोड़ विधायक बलजीत यादव को जूतों की माला पहना दी। लेकिन विधायक ने तुरंत जूतों की माला को उतार दिया। उसके बाद विधायक के समर्थकों ने जूतों की माला पहनाने वाले युवक के साथ हाथापाई कर दी। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया।

गरमा गया मामला, लगे मुर्दाबाद के नारे

विधायक के समर्थकों के द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट करने के बाद मामला गरमा गया। इससे ग्रामीणों ने विधायक बलजीत यादव मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। बाद में माहौल बिगड़ता देख विधायक बलजीत यादव मौके से रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया की बहरोड़ विधायक बलजीत यादव का आज गांव में चुनाव प्रचार का दौरा था। स्वागत के दौरान नाराज एक ग्रामीण ने चुपके से विधायक को जूतों चप्पलों की माला पहना दी।

लोगों ने जमीन कब्जा करवाने का लगाया आरोप

गुस्साए लोगों का कहना है कि बलजीत यादव जमीन पर कब्जा करवाने का काम कर रहे हैं। इसलिए जब वह अपने इलाके के मतदाताओं से वोट मांगने आए तो मतदाताओं ने उन्हें जूते की माला पहना दी। बता दें कि इस सीट से वर्तमान में निर्दलीय बलजीत यादव विधायक हैं। उनका मुख्य तौर पर होटलों और परिवहन बिजनेस है। इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्होंने गहलोत सरकार का समर्थन किया।

सोशल मीडिया में वायरल हुए विरोध के वीडियो

इसके साथ ही नाराज ग्रामीणों युवाओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद वहां माहौल बिगड़ गया। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला जैसे-तैसे कर शांत कराया। लेकिन उसके बाद इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया में जारी कर दिए गए। फिर यह तेजी से वायरल होने लग गए। यादव अपने विधायक कार्यकाल में कई विवादित बयानों को लेकर काफी चर्चित रहे हैं। यादव गत बार पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे। इस बार फिर वे चुनाव मैदान में हैं।

कई जगह प्रत्याशियों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है

उल्लेखनीय है कि सूबे में विधानसभा चुनाव के दौरान कई जगह प्रत्याशियों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों से इस तरह की खबरें और विरोध के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। कई जगह ग्रामीणों ने विकास कार्यों की अनदेखी के कारण मतदान के बहिष्कार तक की घोषणा कर रखी है। वहीं कई जगह जूतम पैजार के हालात हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट