न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan Election 2023: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

INDIA गठबंधन में शामिल दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) ने आज राजस्थान विधानसभा चुनावों में पूरी तरह से ताल ठोकते हुए अपनी दूसरी सूची जारी की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 1:43:25

Rajasthan Election 2023: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

जयपुर। I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) ने आज राजस्थान विधानसभा चुनावों में पूरी तरह से ताल ठोकते हुए अपनी दूसरी सूची जारी की है। AAP ने दूसरी लिस्ट में 21 उम्मीदवार घोषित किए है। पहली सूची में 23 उम्मीदवारों के नाम थे, अब तक कुल 44 प्रत्याशी के नाम घोषित किए जा चुके हैं। गौरतलब कि आम आदमी पार्टी राजस्थान में पहली बार चुनाव लड़ रही है।

सूची में बीकानेर पश्चिम से मनीष शर्मा को टिकट दिया गया है। बेहरोर से हरदान सिंह गुर्जर को उम्मीदवार बनाया गया है। संचौर से रामलाल विश्नोई, खानपुर से दीपेश सोनी को जगह मिली है। आम आदमी पार्टी वैसे तो 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता गठबंधन I.N.D.I.A. में शामिल है। ऐसे में राजस्थान की सत्ताधारी कांग्रेस के साथ वो I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल है। हालांकि, राजस्थान चुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। 26 अक्टूबर को AAP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें 23 कैंडिडेट्स के नाम शामिल थे। अब पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 21 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं।

जोधपुर से रोहित जोशी को टिकट

आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट में सीकर सीट पर झाबर सिंह खिच्चर को टिकट दिया गया है। शाहपुरा से रामेश्वर प्रसाद सैनी, चोमू से हेमंत कुमार कुमावत को टिकट दिया है। करौली से हिना फिरोड बेग, जोधपुर से रोहित जोशी को उम्मीदवार बनाया गया है। आप की सूची के अनुसार बीकानेर वेस्ट-मनीष शर्मा, रतनगढ़- संजू बाला, सीकर- झब्बर सिंह खीचड़, शाहपुरा- रामेश्वर प्रसाद सैनी, चौमू- हेमंत कुमार कुमावत, सिविल लाइंस- अर्चित गुप्ता, बस्सी- रामेश्वर प्रसाद, बहरोड़- हरदान सिंह गुर्जर, रामगढ़ से विश्वेंद्र सिंह, नदबई-रोहिताश्व चतुर्वेदी, करौली-हीना फिरोज बैग, सवाई माधोपुर-मुकेश भूप्रेमी, खंडार- मनफूल प्रेमी, मारवाड़ जंक्शन-नरपत सिंह, बाली-लाल सिंह, जोधपुर- रोहित सिंह, सांचोर-रामविलास विश्नोई, शाहपुरा- पूर्णमल खटीक, पीपल्दा-दिलीप कुमार मीना, छबड़ा-आरपी मीना, खानपुर-दीपेश सोनी। बता दें आम आदमी पार्टी का राजस्थान में किसी के साथ गठबंधन नहीं है। जबकि पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल है। राजस्थान आप प्रभारी विनय मिश्रा का कहना है कि पार्टी ने मजबूत प्रत्याशी खड़े किए है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट