न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: शराब के नशे में पत्‍नी को कुल्हाड़ी से काटा, 5 साल पहले भागकर की थी शादी

राजस्थान के चौसला गांव में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी अर्चना की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। 2020 में प्रेम विवाह करने वाले इस जोड़े के बीच चरित्र पर शक के कारण आए दिन झगड़े होते थे, जो आखिरकार हत्या का कारण बने। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 3:59:21

राजस्थान: शराब के नशे में पत्‍नी को कुल्हाड़ी से काटा, 5 साल पहले भागकर की थी शादी

डीडवाना जिले के नावां क्षेत्र के निकट चौसला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति को पत्नी के अवैध संबंधों पर शक था। इसी कारण उसने देर रात कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पत्‍नी को कुल्‍हाड़ी से काट डाला

पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि नावां थाने के चौसला गांव निवासी भागचंद और उसकी पत्नी अर्चना के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के दौरान गुस्से में आकर भागचंद ने कुल्हाड़ी से अर्चना की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया, सीओ अरविंद विश्नोई और थानाधिकारी नंदलाल चौधरी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

2020 में प्रेम विवाह किया था

जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक आरोपी भाग चुका था, लेकिन पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतका अर्चना माली ने वर्ष 2020 में भागचंद से प्रेम विवाह किया था। दोनों की कोई संतान नहीं थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही भागचंद को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने लगा था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी का उसके भाई से संबंध है। इसी शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और बात इतनी बढ़ गई कि बीती रात भागचंद ने अर्चना की हत्या कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका