न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: ड्रग्स की लत ने तोड़ी रिश्तों की सारी हदें, भाई ने बहन का किया शोषण, माता-पिता ने रची बेटी की हत्या की साजिश

राजस्थान के डीडवाना जिले के मकराना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में इंसानियत और पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया गया। ड्रग्स की लत में डूबे एक बड़े भाई ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बहन का शोषण किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 8:41:45

राजस्थान: ड्रग्स की लत ने तोड़ी रिश्तों की सारी हदें, भाई ने बहन का किया शोषण, माता-पिता ने रची बेटी की हत्या की साजिश

राजस्थान के डीडवाना जिले के मकराना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में इंसानियत और पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया गया। ड्रग्स की लत में डूबे एक बड़े भाई ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बहन का शोषण किया। जब पीड़िता ने इस घिनौनी हरकत की जानकारी अपने माता-पिता को दी, तो उन्होंने बदनामी के डर से बेटी की हत्या की साजिश रच दी। लेकिन नाबालिग लड़की के जीजा ने उसे बचाने के लिए आगे बढ़कर मदद की। पीड़िता ने किसी तरह अपने जीजा को फोन कर पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला सामने आया।

भाई ने 10 दिन में कई बार किया रेप

इस मामले में पीड़ित के जीजा ने मकराना पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसके आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित लड़की का बड़ा भाई ड्रग्स का नशा करता है और 1 से 10 फरवरी के बीच उसने नशे की हालत में पीड़िता के साथ कई बार रेप किया। पीड़िता ने जब माता-पिता को इसकी जानकारी दी तो पिता ने नशे में होने के कारण अनदेखी कर दी और मां ने बदनामी के डर से भाई का ही पक्ष लिया। यही नहीं उसकी पढ़ाई छुड़वा दी और उसे घर में बंधक बना लिया गया। इसके अलावा परिजनों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देंगे।

अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं

पीड़िता ने किसी तरह अपने जीजा से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद जीजा ने एक वकील की मदद से मकराना थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान दर्ज किए, जिसमें उसने अपने साथ हुई दरिंदगी का खुलासा किया। बयानों के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक आरोपी भाई की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मकराना थाना प्रभारी सुरेश सोनी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी