न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: समरावता पहुँचे संभागीय आयुक्त, बयान लिखित में देने के निर्देश, कुछ घरों का लिया जायजा

देवली-उनियारा सीट पर 13 नवम्बर 2024 को विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दिन हुए बवाल मामले को लेकर पहले संभागीय आयुक्त ने गत 17 जनवरी को सर्किट हाउस में सुनवाई कार्यक्रम रखा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 1:01:57

राजस्थान: समरावता पहुँचे संभागीय आयुक्त, बयान लिखित में देने के निर्देश, कुछ घरों का लिया जायजा

टोंक। देवली-उनियारा सीट पर 13 नवम्बर 2024 को विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दिन हुए बवाल मामले को लेकर पहले संभागीय आयुक्त ने गत 17 जनवरी को सर्किट हाउस में सुनवाई कार्यक्रम रखा था। लेकिन, जब वहां समरावता के ग्रामीण नहीं आए तो वे शुक्रवार को गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से बात की।

इस दौरान समरावता के ग्रामीणों ने मतदान के दिन हुए घटनाक्रम से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि महिलाएं घरों में थी। अचानक पथराव समेत लाठीचार्ज हो गया। कई घरों में तोड़फोड़ की गई। महिलाओं और बच्चों के भी चोट लगी थी। ऐसे में वे अब तक हादसे में सहमे हुए हैं। इस दौरान संभागीय आयुक्त अजमेर महेशचन्द्र शर्मा के साथ जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।

संभागीय आयुक्त अजमेर महेश चंद्र शर्मा के साथ जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान समेत अन्य अधिकारी भी थे। उनके गांव में पहुंचते ही लोग जमा हो गए। वे अधिकारियों के साथ कई घरों में पहुंचे। लोगों ने उन्हें अपनी पीड़ा बताई। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी लोग अपने बयान लिखित में दे। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ चले गए।

कुछ घरों का लिया जायजा

इधर, ग्रामीणों का कहना था कि संभागीय आयुक्त कुछ घरों का जायजा लिया है। ग्रामीणों में तोड़फोड़ के निशान उन्हें बताए हैं। अभी उन्होंने ज्यादा बात नहीं की। ना ही किसी के बयान लिए। ग्रामीणों का कहना है कि उनके आने की सूचना सभी को नहीं थी। ऐसे में कुछेक लोग उन्हें मिले हैं। जबकि पहले सूचना होती तो सभी ग्रामीण एक साथ उन्हें मिल जाते।

शिकायत हुई तो पहुंचे

समरावता गांव के स्थान पर गत 17 जनवरी को सर्किट हाउस में जनसुनवाई करने की शिकायत राजस्थान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी मदनमोहन राजौर ने मुख्य सचिव से की थी। इसके बाद संभागीय आयुक्त गांव पहुंचे। मदन मोहन ने बताया कि अभी भी ग्रामीणों से बयान नहीं लिए गए हैं। जबकि मकानों को ही देखा गया है।

गत 17 जनवरी को समरावता मामले में पीड़ितों की सुनवाई के लिए संभागीय आयुक्त महेशचंद्र शर्मा टोंक आए थे। उन्होंने सुनवाई कार्यक्रम सर्किट हाउस में रखा था। लेकिन समरावता गांव के लोग नहीं आए थे। ऐसे में संभागीय आयुक्त तब अधिकारियों से ही बातचीत कर चले गए थे। मामले में ग्रामीणों का कहना था कि विधानसभा उपचुनाव में मतदान के दिन जो बवाल हुआ उसकी जांच के लिए प्रदेश के मंत्री, कई अधिकारी समेत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम आ चुकी है। ऐसे में संभागीय आयुक्त को भी गांव में ही प्रकरण की सुनवाई करनी चाहिए था। लेकिन उन्होंने सुनवाई का स्थान टोंक में रखा था। ऐसे में वे टोंक नहीं आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी