न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: घने कोहरे में ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, 2 की मौत, 4 घायल

राजस्थान के मारवाड़ मूंडवा (नागौर) में बीकानेर-अजमेर नेशनल हाईवे 58 पर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हुआ।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 20 Jan 2025 10:49:57

राजस्थान: घने कोहरे में ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, 2 की मौत, 4 घायल

राजस्थान के मारवाड़ मूंडवा (नागौर) में बीकानेर-अजमेर नेशनल हाईवे 58 पर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में सब्जी से भरी पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। पिकअप ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बड़माता मंदिर के पास हुआ, जहां पिकअप और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। पिकअप में छह लोग सवार थे, और टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मूंडवा थानाधिकारी सुमन बुंदेला अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची, और साथ ही कुचेरा और मूंडवा से 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई।

पिकअप में फंसे 5 लोगों को एंबुलेंस की मदद से मूंडवा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि ड्राइवर बुरी तरह क्षतिग्रस्त पिकअप में फंसा हुआ था। उसे क्रेन की सहायता से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मूंडवा अस्पताल में पिकअप ड्राइवर समेत 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं 4 घायलों को गंभीर हालत में नागौर रेफर किया गया।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मूंडवा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। वहीं परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिनके पहुंचने और रिपोर्ट देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट