न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में डेंगू से हालत खराब, एक दिन में मिले 593 रिकॉर्ड मरीज; जयपुर, कोटा, झालावाड़, करौली, अलवर में हालात बेकाबू

राजस्थान (Rajasthan) में डेंगू (Dengue) खतरनाक मोड पर आ गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट को देखे तो 29 अक्टूबर को पूरे राज्य में 593 रिकॉर्ड डेंगू के केस मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 8:38:39

राजस्थान में डेंगू से हालत खराब, एक दिन में मिले 593 रिकॉर्ड मरीज; जयपुर, कोटा, झालावाड़, करौली, अलवर में हालात बेकाबू

राजस्थान (Rajasthan) में डेंगू (Dengue) खतरनाक मोड पर आ गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट को देखे तो 29 अक्टूबर को पूरे राज्य में 593 रिकॉर्ड डेंगू के केस मिले हैं। जो एक दिन में मिले केसों में इस साल में सर्वाधिक है। इस बीच 2 मरीजों की मौत भी हुई है। सबसे ज्यादा मरीज जयपुर में मिले। जयपुर में 102 मरीज मिले। जयपुर के अलावा धौलपुर, कोटा, प्रतापगढ़, जोधपुर, बीकानेर, झालावाड़ समेत कई अन्य जगहों पर भी हालात बेकाबू है। जहां बड़ी संख्या में डेंगू, मलेरिया के मरीज मिल रहे है।

SMS हॉस्पिटल के डॉक्टरों की माने तो उनके पास ज्यादातर सीरियस केस आ रहे हैं क्योंकि बुखार होने के बाद व्यक्ति पहले अपने स्तर पर दवाइयां लेकर ठीक होने का प्रयास करते हैं, जबकि डेंगू के केस में हालात 4-5 दिन बाद तेजी से बिगड़ती है। उससे पहले व्यक्ति को सामान्य बुखार के अलावा कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति के बुखार है तो उसे एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए, ताकि आगे की सीरियस स्थिति से बचा जा सके।

जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा जैसे बड़े शहरों में आसपास के छोटे शहरों और गांवों से बड़ी संख्या में मरीज रेफर होकर पहुंच रहे हैं। यहां अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।

जयपुर के SMS हॉस्पिटल के अलावा राजकीय जयपुरिया, हरबक्श कावंटिया, सैटेलाइट हॉस्पिटल, जनाना चिकित्सालय चांदपोल और सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय में भी बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज भर्ती हो रहे है।

दूरदराज से जयपुर रेफर होने वाले मरीजों के लिए सबसे बड़ी समस्या प्लेटलेट्स और SDP किट को लेकर है। प्राइवेट हॉस्पिटल में केवल 4 हॉस्पिटल ही ऐसे है जहां ब्लड बैंक में SDP किट उपलब्ध है। इसके अलावा शेष हॉस्पिटल के मरीजों को सरकारी या इन चार निजी ब्लड बैंक से ही प्लेटलेट्स और SDP किट लेनी पड़ रही है।

जयपुर में सबसे ज्यादा मरीज

चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट को देखे तो सबसे ज्यादा केस जयपुर में है, जहां अब तक डेंगू के 1886 से ज्यादा मरीज मिले चुके है। इसके बाद दूसरा नंबर कोटा का आता है, जहां 932 मरीज मिले है। वहीं झालावाड़ में 806, करौली 622, अलवर 578 और जोधपुर में 574 केस मिले है। पूरे राज्य में अब तक डेंगू से 23 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। जिसमें सबसे ज्यादा अलवर और दौसा में 4-4 लोगों की हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट